फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: One killed, 42 new infected found

कोरोना : एक की मौत, 42 नए संक्रमित मिले

Sun, 16 Apr 2023 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Corona: One killed, 42 new infected found
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। कोरोना का संक्रमण फैलने के साथ ही यह मारक भी होने लगा है। शनिवार को जिले में संक्रमण के 42 मामले सामने आए। इसके अलावा एक बुजुर्ग की भी कोरोना से मौत हो गई। 82 व्यक्ति बुजुर्ग गांव हंगोला रायपुररानी निवासी गंभीर बीमारी से पीड़ित था। उनका पंचकूला के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसके साथ ही जिले में कोरोना से दम तोड़ने वालों की संख्या 422 हो गई है। वर्तमान में पंचकूला में 303 मामले सक्रिय हैं। नागरिक अस्पताल के कोरोना वार्ड में एक मरीज का इलाज चल रहा है जबकि अन्य होम आइसोलेशन में हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि बुजुर्ग को लो ब्लड प्रेशर, किडनी, ब्रेन ट्यूमर की बीमारी के अलावा कोरोना संक्रमित भी था। सांस लेने में दिक्कत होने के बाद परिजनों ने उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पंचकूला में अब तक कुल 49227 पाॅजीटिव मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से अब तक 48502 लोग ठीक हाे चुके हैं। कोरोना के अब तक कुल 691994 लोगों के सैंपल की जांच की गई है। सीएमओ मुक्ता कुमार ने जिले के लोगों से अपील की है कि लोग बिना मास्क के घर के बाहर नहीं जाएं। घर के बाहर लोग सामाजिक दूरी का पालन करें। बाजार जाते समय भी मास्क लगाने के नियमों का पालन करें। लोग किसी भी कार्यक्रम में जाने पर हैंड सैनिटाइज और मास्क का प्रयोग जरूर करें। इससे लोग कोरोना से अपने को बचा सकते हैं। लोगों को कोरोना से बचाव के सभी काम करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed