{"_id":"60c267d58ebc3e8de01ba7cf","slug":"corona-one-death-due-to-corona-27-new-infected-came-out-recovery-rate-97-66-percent-while-there-are-347-active-cases-pkl-office-news-pkl4162732104","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : कोरोना से एक की मौत, 27 नए संक्रमित सामने आए, रिकवरी रेट 97.66 फीसदी जबकि 347 सक्रिय मामले हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : कोरोना से एक की मौत, 27 नए संक्रमित सामने आए, रिकवरी रेट 97.66 फीसदी जबकि 347 सक्रिय मामले हैं
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में कोरोना संक्रमण के 27 मामलों के साथ ही वीरवार को एक मरीज की भी मौत हो गई। इस प्रकार आज तक संक्रमण से 362 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण का रिकवरी रेट 97.66 फीसदी और सक्रिय मामले 347 है। कोरोना से बोगा की रहने वाली 45 वर्षीय महिला की मौत हुई है।
सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि वीरवार को संक्रमण के 27 मामलों में 19 मामले पंचकूला के हैं जबकि आठ मामले अन्य जिलों और प्रदेशों के हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों को आइसोेलेट कर दिया गया है। इन मरीजों के संपर्क में आने वालों को चिह्नित भी किया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि बतौड़, हरियोली, करनपुर, मोरनी, पिंजौर, सेक्टर-10, 17, 4 से एक-एक केस सामने आए हैं। कालका से चार, नवांनगर से तीन, सेक्टर-20 से दो, सूरजपुर से दो संक्रमित केस सामने आए हैं।
अब तक 347713 की हुई सैंपलिंग
पंचकूला में कोरोना संक्रमण की जांच के अंतर्गत अब तक 347713 सैंपलिंग की जा चुकी है। इसमें से कुल कोरोना संक्रमित 40042 हैं। इसमें से पंचकूला के कोरोना संक्रमितों की संख्या 30413 है। 29704 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। अब पंचकूला में कोरोना के सक्रिय मामले 347 हैं।