फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: No restrictions on farmer's movement

कोरोना : किसानों की खेतों में आवाजाही पर रोक नहीं

Thu, 26 Mar 2020 06:33 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Corona: No restrictions on farmer's movement
कोरोना महामारी से जंग के बीच हरियाणा सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। बंद के दौरान किसान अपने खेतों में बेरोकटोक आवाजाही कर सकेंगे। फसल कटाई में भी किसानों को कोई दिक्कत नहीं आएगी। कटाई के लिए आवागमन करने वाली कंबाइन हार्वेस्टर और दूसरी मशीनों को सड़कों पर रोका नहीं जाएगा। प्रदेश सरकार ने इस संबंध में पुलिस, प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि किसानों के लिए प्रदेश सरकार ने गाइडलाइन जारी की हैैं। बंद की वजह से किसानों को कोई परेशानी नहीं होगी। किसानों की गेहूं और सरसों की फसल की खरीद हर साल की तरह इस साल भी सही समय पर एमएसपी पर की जाएगी। मंडियां चलाने और किसान की फसल बिकवाने में कोई समस्या नहीं आने देंगे। दलाल ने कहा है कि खेतों में जरूरी मशीनें ले जाने पर किसानों को कोई परेशानी नहीं होगी। फसल को खराब नहीं होने दिया जाएगा। सब्जी उत्पादक किसानों की पैदावार को मंडी तक ले जाने में भी दिक्कत नहीं आने देंगे। ये निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सरकार किसानों के प्रति गंभीर है और किसानों को कोई समस्या आएगी तो उसको दूर किया जाएगा। दलाल की अपील की है कि कहीं पर भीड़ में एकत्रित न हो। एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाकर रखें। महामारी से पार पाने के लिए सरकार और समाज का सहयोग करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed