फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Corona kills 8 more in Punjab, 231 new cases

पंजाब में कोरोना ने आठ और लोगों की जान ली, 231 नए पॉजिटिव मिले, 23 मरीज ठीक हुए

Sat, 11 Jul 2020 10:00 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 11 Jul 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Corona kills 8 more in Punjab, 231 new cases
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

पंजाब में शनिवार को कोरोना से 8 और लोगों की मौत के साथ ही राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 195 तक पहुंच गई। इस दौरान राज्य में कोरोना के 231 नए पॉजिटिव मामले भी सामने आए हैं, जिसके साथ सूबे में कोरोना से पीड़ितों की कुल संख्या भी 7587 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शनिवार को पटियाला और जालंधर में कोरोना के 2-2 मरीजों ने दम तोड़ दिया। वहीं पठानकोट, संगरुर, लुधियाना और बठिंडा में भी एक-एक मरीज की जान चली गई। राज्य में कोरोना के नए पॉजिटिव केसों का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा, जिसमें जालंधर में सबसे ज्यादा 77, पटियाला में 55, लुधियाना में 29, अमृतसर में 19, मोहाली में 12 केस दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन

 

इन जिलों में जहां 58 केस पहले से पॉजिटिव व्यक्ति के करीबियों के दर्ज हुए हैं। वहीं 50 केस कोरोना से नए मामले हैं। इनके अलावा अन्य जिलों में, फिरोजपुर में 8, संगरुर में 7, नवांशहर में 6, मोगा में 5, फरीदकोट में 3, गुरदासपुर, फाजिल्का, बरनाला और फतेहगढ़ साहिब में 2-2, होशियारपुर व बठिंडा में 1-1 पाजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। इनमें 19 केस कोरोना के नए मामले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक 388494 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। इस समय विभिन्न अस्पतालों में 2352 मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में रखा गया है, जिनमें से 59 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 9 वेंटिलेटर पर हैं। इस बीच, शनिवार को 23 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इन मरीजों में गुरदासपुर के 11, संगरुर के 7, फाजिल्का के 4 और पठानकोट के 1 मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या 5040 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed