फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona increased if the booster dose slowed down

बूस्टर डोज की रफ्तार पड़ी धीमी तो कोरोना ने बढ़ाई

Sat, 18 Jun 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Corona increased if the booster dose slowed down
पंचकूला। कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बाद भी शहर में सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। वहीं बूस्टर डोज लगाने की रफ्तार भी धीमी पड़ी है। एक तरफ अभी तक बूस्टर डोज 42351 लोगों को ही लग पाई है। इनमें अभी साढ़े तीन लाख लोग बूस्टर डोज नहीं लगवा पाए हैं। उधर शुक्रवार को 40 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अमर उजाला की ओर से रियलिटी चेक किए जाने के बाद यह सामने आया है कि सामाजिक दूरी का पालन न तो अस्पताल में किया जा रहा है और न ही सार्वजनिक स्थलों पर। शहर के बस स्टैंड, मार्केट में लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसे जरूरी नहीं किया गया है। इस कारण इस तरह के हालात बने हुए हैं। शहर में सार्वजनिक स्थलों में यह हालात इसलिए बने हैं क्योंकि विभाग की ओर से इस पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस कारण हालात ऐसे बने हुए हैं।
विज्ञापन

जागरूकता के बाद नहीं लगवा रहे बूस्टर डोज
पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि बूस्टर डोज शहर में सभी जगह लगाई जा रही है। इसके बाद समय पूरा होने पर इसकी रफ्तार बहुत धीमी है। अभी तक बूस्टर डोज 42351 लोगों को ही लग पाई है। इनमें अभी साढ़े तीन लाख लोग बूस्टर डोज नहीं लगवा पाए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मैसेज भेजे जाने के बाद भी अभी तक इसमें कोई काम नहीं हो पाया है। इस तरह के हालात में कोरोना के मामले जिले में लगातार बढ़ रहे हैं। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील की है कि लोग सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क पहनें जिससे कि कोरोना से लोगों का बचाव हो सके।
विज्ञापन

कोरोना की 40 नए मरीजों में पुष्टि
पंचकूला। जिले में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। 16 जून को 439 मरीजों के सैंपल कोरोना की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए थे। इसमें 40 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें दो स्वास्थ्य कर्मचारियों सहित 36 मरीज जिले के हैं। इसमें 24 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। वहीं कोरोना सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 109 पहुंच गया है। अब तक 44586 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज 27 केंद्रों पर किया जाएगा टीकाकरण
पंचकूला। जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शनिवार को शहर में 27 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। सभी सेंटरों पर कोविशील्ड दवा उपलब्ध रहेगी। वहीं 6 सेंटरों पर कोवैक्सीन भी उपलब्ध रहेगी। 4 सेंटरों पर कोरबेवैक्स भी उपलब्ध रहेगी। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि कोवैक्सीन और कोरबेवैक्स की पहली और दूसरी डोज लगाई जाएंगी जबकि कोविशील्ड की बूस्टर डोज भी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को पॉलीक्लीनिक सेक्टर-26, कमांड अस्पताल, नागरिक अस्पताल से-6, यूएचसी सेक्टर-16, डिस्पेंसरी सेक्टर-7, डिस्पेंसरी सेक्टर-11, डिस्पेंसरी सेक्टर-4, डिस्पेंसरी सेक्टर-8, डिस्पेंसरी सेक्टर-10, डिस्पेंसरी सेक्टर-12ए, डिस्पेंसरी सेक्टर-21, डिस्पेंसरी सेक्टर-20, डिस्पेंसरी एमडीसी सेक्टर-4, डिस्पेंसरी सेक्टर-19, पीएचसी मोरनी, पीएचसी पिंजौर, पीएचसी सूरजपुर, एसडीएच कालका, पीएचसी पुराना पंचकूला, खड़क मंगोली, सीएचसी रायपुररानी, पीएचसी कोट, सीएचसी नानकपुर और पीएचसी बरवाला में टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इनमें से कमांड अस्पताल, डिस्पेंसरी सेक्टर-12ए, खड़क मंगोली और सीएचसी नानकपुर में कोवैक्सीन भी उपलब्ध रहेगी। यूएचसी सेक्टर-16, डिस्पेंसरी सेक्टर-10, खड़क मंगोली और सीएचसी नानकपुर में कोरबेवैक्स की डोज भी उपलब्ध रहेगी। स्वास्थ्य विभाग के पास कोविशील्ड की 20780, कोवैक्सीन की 3840 और कोरबेवैक्स की 21720 डोज स्टॉक में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed