{"_id":"611c18098ebc3e42f64cb9cd","slug":"corona-in-seven-days-the-infection-remained-zero-for-three-days-the-maximum-number-of-infected-was-two-for-the-other-four-days-currently-active-cases-are-12-pkl-office-news-pkl423737781","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : सात दिन में तीन दिन जीरो रहा संक्रमण, अन्य चार दिन भी अधिकतम संक्रमितों की संख्या दो रही, वर्तमान में सक्रिय मामले 12 हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : सात दिन में तीन दिन जीरो रहा संक्रमण, अन्य चार दिन भी अधिकतम संक्रमितों की संख्या दो रही, वर्तमान में सक्रिय मामले 12 हैं
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना संक्रमण को लेकर अच्छी खबर है कि सात दिन में जिले में तीन दिन कोरोना का ग्राफ जीरो रहा। अन्य चार दिन में सात मामले सामने आए हैं। सात दिन में सर्वाधिक दो मामले ही सामने आए हैं। इसके साथ ही मंगलवार को भी कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है। मंगलवार को 804 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिसमें से कोई मामला सामने नहीं आया। इस प्रकार कोरोना का रिकवरी रेट 98.73 रहा। जिले में कोरोना के सक्रिय मामले अब 12 हैं।
जिला स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सामाजिक दूरी का पालन करें और इसके साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का अवश्य प्रयोग करें। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचाव जरूरी है। अब तक जिले में संक्रमण के कारण 376 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना काल में संक्रमण से जिले में 40335 लोग प्रभावित हुए हैं। इसमें से पंचकूला के 30661 लोग शामिल हैं। कोरोना संक्रमण से रिकवर करने वालों की संख्या अब 30273 हो चुकी है। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि मंगलवार को कोरोना संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 398383 लोगों की सैंपलिंग की गई है।
एक सप्ताह में आया ऐसे उतार चढ़ाव
केस रिकवरी रेट
17 अगस्त 0 98.73
16 अगस्त 02 98.73
15 अगस्त 01 98.73
14 अगस्त 02 98.74
13 अगस्त 00 98.74
12 अगस्त 00 98.74
11 अगस्त 02 98.74