{"_id":"61fed7556506bd5ca22723ca","slug":"corona-havoc-one-died-of-corona-69-new-people-got-infected-pkl-office-news-pkl4412297162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर : कोरोना से एक की मौत, 69 नए लोग संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर : कोरोना से एक की मौत, 69 नए लोग संक्रमित मिले
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना वायरस से एक मरीज की मौत की स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है। सेक्टर-12 में रहने वाला 93 साल का बुजुर्ग प्राइवेट अस्पताल में दाखिल था। डॉक्टरों ने बताया कि फ्रैक्चर होने के बाद मरीज की हिप सर्जरी हुई थी। इसी दौरान मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया था। यह भी बताया गया कि बुजुर्ग ने वैक्सीन की कोई भी डोज नहीं लगाई थी। इसी के साथ पंचकूला में अब कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 405 पर पहुंच गया है।
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 868 सैंपल की जांच रिपोर्ट दी। इसमें तीन हेल्थ केयर वर्करों सहित 69 लोग संक्रमित मिले हैं। पंचकूला में अब सिर्फ 597 मरीज एक्टिव कैटेगरी में है, जिसमें 562 होम आइसोलेट है। वही पंचकूला में अभी भी 35 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। शनिवार को 94 मरीज ठीक भी हुए हैं। 15 से 18 साल तक के बच्चों की बात करें तो पिछले पांच दिन के अंदर महज 5 प्रतिशत यानी कि 1349 बच्चों को ही दूसरी डोज लग चुकी है।
वही 59 प्रतिशत यानी कि 23710 बच्चों को पहली डोज लग चुकी है। अभी 41 प्रतिशत बच्चों को पहली डोज भी नहीं लगी है। इसके लिए स्कूलों में कैंप लगाना भी शुरू कर दिया गया है। जिले में अभी 40, 000 बच्चों को वैक्सीनेट करने का टारगेट स्वास्थ्य विभाग लेकर चल रहा है।