{"_id":"646fc31307710fa7ae0ba5e6","slug":"corona-employees-association-surrounded-nhm-with-their-demands-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-571-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कोरोना कर्मचारी एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर एनएचएम का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कोरोना कर्मचारी एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर एनएचएम का किया घेराव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पंचकूला। कोरोना कर्मचारी एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर वीरवार को एनएचएम ऑफिस का घेराव किया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। राज्य प्रधान संदीप संधु ने बताया कि घेराव के दौरान कर्मचारी एसोसिएशन को पता चला कि हरियाणा सरकार और कौशल निगम ने पॉलिसी बनाकर रखी है कि एनएचएम का कोई कर्मचारी कौशल निगम में नहीं लिया जाएगा।
इसके बाद कर्मचारी एसोसिएशन डीजी हेल्थ के पास गए, लेकिन वहां पर उन्हें अधिकारी नहीं मिले। उसके बाद एसोसिएशन के सदस्य कौशल निगम में मैनेजर राजेश गर्ग से मिले उन्होंने कहा जो पॉलिसी सरकार बनाकर देती है हम लागू करते हैं। आप सरकार से बजट लें हम ज्वाइनिंग लेटर जारी कर देंगे। इसके बाद सभी कोरोना कर्मचारी एसोसिएशन वापस सेक्टर-5 धरना स्थल पर पहुंचे। सभी 22 जिला अध्यक्षों ने सर्वसम्मति से नेतृत्व को कहा कि सरकार जानबूझकर देरी कर रही है कोरोना योद्धाओं को जल्द से जल्द अपनी नौकरी बहाली चाहिए। सभी 22 जिलों के कोरोना योद्धाओं कि नौकरी बहाली में हो रही देरी के विरोध में कोरोना कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा शुक्रवार को डीजी हेल्थ कार्यालय का घेराव करेगी। कोरोना कर्मचारी एसोसिएशन का धरना 1 जुलाई 2022 से लगातार सेक्टर-5 धरनास्थल पर चल रहा है।