{"_id":"5f15db378ebc3e9fee66b8d0","slug":"corona-denies-community-spread-in-haryana-recovery-rate-reaches-75-percent-panchkula-news-pkl3819928121","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में कोरोना के सामुदायिक प्रसार से इनकार, मंत्री विज बोले- रिकवरी रेट 75 प्रतिशत पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में कोरोना के सामुदायिक प्रसार से इनकार, मंत्री विज बोले- रिकवरी रेट 75 प्रतिशत पहुंचा
Tue, 21 Jul 2020 01:59 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
गृह मंत्री अनिल विज
हरियाणा में लॉकडाउन या कर्फ्यू लगाने के संबंध में सरकार ने इनकार कर दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इनकार के बाद गृह मंत्री अनिल विज ने साफ कर दिया है कि लॉकडाउन नहीं लगेगा।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में कोरोना का रिकवरी रेट करीब 75 प्रतिशत है तथा कोरोना के मामलों के दोगुने होने में भी 22-23 दिन का समय लगता है। इससे राज्य में कोरोना के सामुदायिक प्रसार के कोई लक्षण नहीं है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत बायोटेक द्वारा बनाई गई वैक्सीन का मानव परीक्षण पंडित भगवत दयाल शर्मा स्नातकोत्तर चिकित्सा विज्ञान संस्थान, रोहतक में किया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम आने की संभावना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मरीजों पर भारत-बायोटेक द्वारा कोरोना वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल के लिए पीजीआई रोहतक का चयन किया गया है। इसके लिए करीब 70 लोगों ने अपनी इच्छा से वैक्सीन के लिए पंजीकृत करवाया है।
ऐसा बताया गया है कि दवाई के ट्रायल से लोगों पर कोई निगेटिव इफेक्ट नहीं आया, जोकि प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग की यह बड़ी उपलब्धि है।