फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona crisis halts sports goods sales at Tricity

कोरोना वायरसः ट्राइसिटी में खेलों के सामान की ब्रिकी पर लगी रोक, तैराकी परिधानों पर पड़ेगी मार

Sat, 21 Mar 2020 01:04 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संजीव पंगोत्रा, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 21 Mar 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
Corona crisis halts sports goods sales at Tricity
खेल के सामान की दुकान
कोरोना वायरस के चलते आईपीएल, खेल गतिविधियाें, खेल सेंटरों और स्वीमिंग पूलाें के बंद होने के बाद ट्राइसिटी में स्पोर्ट्स के खेल उपकरणों की खरीदारी में भारी गिरावट आई हैं। स्पोर्ट्स की दुकानाें के बाहर सन्नाटा छाया हुआ हैं। चंडीगढ़ प्रशासन ने हॉल ही में शहर के शॉपिंग मॉल्स, सिनेमाघराें, कोचिंग सेंटरों, जिम स्वीमिंग पूल आदि को बंद करने का निर्देश जारी किया था। वही वीरवार को तत्काल प्रभाव से शहर के सभी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को बंद कर किया जा चुका हैं।
विज्ञापन


आईपीएल का बिगाड़ा मिजाज
फटाफट क्रिकेट और मनोरंजन से भरपूर आईपीएल का आगाज इस महीने के आखिरी में होना था। लेकिन कोराना वायरस के चलते आईपीएल को अगले महीने की 15 अप्रैल तक के लिए टाला जा चुका है। आईपीएल के शुरू होने से पहले ही सिटी के स्पोर्ट्स कारोबार करने वाले क्रिकेट से जुड़ी हर आइटम को रखना शुरू कर देते थे और डिस्काउंट ऑफर भी देते थे।
विज्ञापन


ऐसे मे इनका समाना भी काफी बिक जाता था। लेकिन इस आईपीएल के टलने इनकी ब्रिकी में भारी गिरावट आई है। सेक्टर- 22 के स्पोर्ट्स कार्नर के सुनील ने बताया कि पिछले कुछ दिनाें से वह मंदी के दौर से गुजर रहे है। हर बार आईपीएल के चलते दुकान गुलजार रहती थी। वहीं शहर में अन्य खेलाें की गतिविधयाें के बंद हो जाने से खिलाड़ियाें और अभिभावकाें ने समान खरीदने से दूरी बना ली है। इसका काफी नुकसान हमें झेलना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मियाें के सीजन में तैराकी परिधानाें पर पड़ी मार
हर साल गर्मियों के सीजन में स्वीमिंग पूलों पर पूरी रौनक रहती हैं। ट्राइसिटी में कई स्वीमिंग पूल हैं। जो ओपन और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बने हुए हैं। गर्मी का सीजन शुरू होते ही स्वीमिंग पूलों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाते हैं। तैराकी सीजन को देखते हुए ट्राइसिटी के स्पोर्ट्स विक्रेताओं ने अपने यहां पर तैराकी के परिधान जिनमें कास्ट्यूम के साथ स्वीमिंग कैप, चश्मा, टयूब को मंगवा कर रखा हुआ हैं। लेकिन प्रशासन की ओर से सभी स्वीमिंग पूलाें के अगामी आदेशों तक बंद करने पर इन समानों की ब्रिकी नहीं हो रही हैं।


सेक्टर- 20 के स्पोर्ट्स के दुकानदार विपिन ने बताया इस बार भी हमने गर्मियों के सीजन को देखते हुए पूरी तैराकी कर रखी थी, लेकिन कोराना वायरस की वजह से स्वीमिंग पूलों को बंद कर दिया गया। इस वजह से हमारा समान ऐसा का ऐसा ही डिस्पले में लगा हुआ है।हमें काफी नुक्सान उठाना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed