फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: After 72 days lowest 895 new cases

कोरोना: 72 दिन बाद सबसे कम 895 नए केस

Fri, 04 Jun 2021 09:25 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
Corona: After 72 days lowest 895 new cases
चंडीगढ़। हरियाणा के लोगों के लिए काफी राहत की बात है कि पिछले 72 दिनों बाद कोरोना के सबसे कम 895 नए केस मिले हैं। इससे भी बड़ी बात यह है कि किसी भी जिले में 70 से अधिक नए केस नहीं हैं। केवल सात जिलों में 50 से 70 के बीच और शेष जिलों में इससे नीचे ही केस मिले हैं।
विज्ञापन

सभी जिलों में नए केसों की बजाए ठीक होने वालों की संख्या अधिक है। शुक्रवार को ठीक होने वालों की संख्या 2456 रही। ऐसे में प्रदेश की रिकवरी दर बढ़कर 97.42 प्रतिशत हो गई है। वहीं, 62 दिनों बाद सबसे एक्टिव केस 11054 रह गए हैं। इस समय हरियाणा में एक दिन की संक्रमण दर 2.13 फीसदी रही है। मतलब 100 नमूनों में से 2 प्रतिशत लोग पॉजिटिव होना। दूसरी लहर की 13.94 और कुल संक्रमण दर 8.29 फीसदी है।
विज्ञापन

कोरोना से 73 की मौत
शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना से 73 लोगों की मौत हो गई। इनमें गुरुग्राम-फतेहाबाद-कुरुक्षेत्र में 4-4, फरीदाबाद-सोनीपत-रोहतक-पलवल में 1-1, हिसार-सिरसा में 8-8, अंबाला-महेंद्रगढ़-कैथल-नूंह-चरखीदादरी में 2-2, झज्जर-करनाल-भिवानी में 6-6, पंचकूला 3, यमुनानगर-जींद में 5-5 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई। अब तक हरियाणा में कोरोना से कुल 8605 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed