फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: 758 new corona infected including three doctors found in Panchkula

कोरोना : पंचकूला में तीन डॉक्टरों समेत 758 नए कोरोना संक्रमित मिले

Sun, 23 Jan 2022 01:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Corona: 758 new corona infected including three doctors found in Panchkula
पंचकूला। जिले में शनिवार को तीन डॉक्टरों समेत 758 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें पंचकूला के 304 पुरुषों और 242 महिलाओं समेत 546 लोग शामिल हैं। इसके अलावा अन्य लोग दूसरे जिलों और प्रदेशों से संबंधित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 1892 लोगों के सैंपल लिए थे। इनमें ही संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसी के साथ जिले में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 2364 पहुंच गया है। इसमें 2343 को होम आइसोलेटेड और 21 मरीजों को अस्पतालों में दाखिल किया गया है। अभी तक जिले में कोरोना से 384 लोग दम तोड़ चुके हैं। विदेश से पंचकूला आने वाले 2778 यात्रियों का स्वास्थ्य विभाग जांच कर चुका है। 31 यात्रियों की जांच जारी है।
विज्ञापन

डीसी महावीर कौशिक ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों और नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के मद्देनजर जिलेवासियों से अपील की है कि वे कोरोना के नए वायरस ओमिक्रॉन को गंभीरता से लें। ओमिक्रॉन को फैलने से रोकने की जरूरत है। सभी नागरिक केंद्र और हरियाणा सरकार द्वारा कोविड-19 को लेकर जारी निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। उन्होंने बताया कि लोग भीड़भाड़ में जाने से बचें और कोविड-19 के नियमों का पालन अच्छी तरह से कर बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed