{"_id":"60ba7bf48ebc3e817c26a0d2","slug":"corona-72-corona-infected-were-found-in-panchkula-564-active-cases-left-in-the-district-people-breathed-a-sigh-of-relief-due-to-no-death-of-the-infected-for-two-days-pkl-office-news-pkl4156169130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : पंचकूला में 72 कोरोना संक्रमित मिले, जिले में 564 सक्रिय मामले बचे, दो दिन से संक्रमितों की मौत नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : पंचकूला में 72 कोरोना संक्रमित मिले, जिले में 564 सक्रिय मामले बचे, दो दिन से संक्रमितों की मौत नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में कोरोना की वजह से दम तोड़ने वालों की संख्या में जरूर कमी आई है, लेकिन संक्रमण के मामले लगातार आ रहे हैं। दो दिन से कोरोना से किसी की मौत नहीं होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। इसके अलावा शुक्रवार को जिले में 72 नए संक्रमित भी मिले हैं। सभी मामले पंचकूला के हैं। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर का कहना है कि जो मरीज संक्रमित मिले हैं, उनको आइसोलेट कर दिया गया है। इन मरीजों के संपर्क में आने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। जिले में 564 सक्रिय मामले हैं।
सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को अब्दुल्लापुर से दो, बधौड़ से दो, बगवाला से एक, बरवाला से दो, बतौड़, बीड़ घग्गर, भूंगा, डीएलएफ वैली, गनौली, इंदिरा कॉलोनी, औद्योगिक क्षेत्र से एक-एक केस सामने आए हैं। वहीं आईटीबीपी से तीन, कालका से चार, कामी से एक, खंगेसरा से दो, खड़क मंगोली से एक, खटौली से एक, एमडीसी से एक, पिंजौर से नौ, राजीव कॉलोनी से एक, सेक्टर-12ए से एक, सेक्टर-15 से दो, सेक्टर-17 से एक, सेक्टर-19 से दो, सेक्टर-20 से पांच लोग संक्रमित मिले हैं। सेकटर-21 से आठ, सेक्टर-25 से दो, सेक्टर-26 से दो, सेक्टर-4 से दो, सेक्टर-7 से एक, सेक्टर-9 से एक केस पॉजिटिव सामने आए हैं।
सीएमओ का कहना है कि पंचकूला में 342196 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है। इसमें से 39840 संक्रमित हैं। पंचकूला के कोरोना संक्रमितों की संख्या 30239 है। इसमें से 29323 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। अब पंचकूला में कोरोना के सक्रिय मामले 564 हैं। अभी तक पंचकूला में कोरोना से 352 लोगों की मौत हो चुकी है।