{"_id":"61d74ddd4e167c653339db4c","slug":"corona-285-people-including-seven-doctors-infected-dcp-office-sealed-four-people-from-chandigarh-mla-hostel-have-also-been-found-infected-pkl-office-news-pkl43851915","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : सात डॉक्टरों समेत 285 लोग संक्रमित, डीसीपी कार्यालय सील, चंडीगढ़ एमएलए हॉस्टल के चार लोग भी संक्रमित मिले हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : सात डॉक्टरों समेत 285 लोग संक्रमित, डीसीपी कार्यालय सील, चंडीगढ़ एमएलए हॉस्टल के चार लोग भी संक्रमित मिले हैं
विज्ञापन
पंचकूला। नागरिक अस्पताल के छह डॉक्टरों, एमएलए हॉस्टल चंडीगढ़ के एक डॉक्टर, 13 कर्मचारियों समेत वीरवार को 294 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें पंचकूला के 162 मरीज शामिल हैं, जिनमें 85 पुरुष और 77 महिलाएं शामिल हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 500 पहुंच गया है। बुधवार को डीसीपी मोहित हांडा संक्रमित मिले थे, इस कारण वीरवार को उनका कार्यालय सील कर 111 लोगों केे सैंपल लिए गए हैं। जिले में मिले मरीजों में 470 को होम आइसोलेटेड और 30 को अस्पतालों में दाखिल किया गया है। अब तक 415331 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें पंचकूला के 31520 मरीज शामिल हैं। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या 382 हो गई है। इसके अलावा विदेशी 16 मरीजों की तलाश जारी है। जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार फैलने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के हाथपांव फूलने लगे हैं।
सेक्टर-20 से कोरोना के 20 नए मरीज मिले
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 5 जनवरी को 2461 मरीजों के सैंपल लिए गए थे। इसमें कालका से 11, सकेतड़ी, बुढ़नपुर, सेक्टर-12, 6 से 3, अमरावती इनक्लेव, रायपुरानी, सेक्टर-18, 19, चंडीमंदिर से 1-1, देवी नगर और सेक्टर-7, एमडीसी सेक्टर-4 से 2, आईटीबीपी से 5, एमडीसी सेक्टर-5 से 8, एमडीसी सेक्टर-6 से 2, पिंजौर-7, सेक्टर-10 से 8, सेक्टर-11 और सेक्टर-12ए से 7, सेक्टर-14 से 4, सेक्टर-15 और 16 से 10, सेक्टर-17 से 5, सेक्टर-2 से 6, सेक्टर-20 से 20, सेक्टर-21 से 4, सेक्टर-24 से 5, सेक्टर-27 से 2, सेक्टर-4 से 5, सेक्टर-8 से 4, सेक्टर-9 से 5 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
22 सरकारी स्कूलों में हुआ टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पंचकूला के 22 सरकारी स्कूलों में 15-18 आयुवर्ग के विद्यार्थियों का टीकाकरण करवाया गया। इनमें
16 ग्रामीण और छह शहरी क्षेत्र के स्कूल शामिल हैं। डॉ. मीनू ने बताया कि 15 से 18 आयुवर्ग के 3484 बच्चों ने पहला डोज लगवाया है।