{"_id":"60b7aeba8ebc3e36e63259d9","slug":"corona-250-employees-killed-jobs-for-dependents-compensation-sought-panchkula-news-pkl415344766","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : २५० कर्मचारियों की मौत, मुआवजा व नौकरी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : २५० कर्मचारियों की मौत, मुआवजा व नौकरी मांगी
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना की दूसरी लहर ने 16 विभागों के 250 से ज्यादा कर्मचारियों को अपना शिकार बनाया है। इनमें 23 कर्मचारी नेता भी शामिल हैं।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने कर्मचारियों की मौत पर गहरा दुख प्रकट करते हुए मृतकों के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को पक्की नौकरी देने की मांग की है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व महासचिव सतीश सेठी ने अकाल मृत्यु का शिकार हुए सभी विभागों के कर्मचारियों की सूची जारी करने का भी आग्रह किया है। विभागीय संगठनों की जानकारी के अनुसार मृतकों में सबसे अधिक 115 शिक्षक और करीब 50 बिजली कर्मचारी हैं। इसके अलावा शहरी स्थानीय निकाय विभाग के 15, स्वास्थ्य विभाग के 10, रोडवेज के 9, शिक्षा विभाग के 9 लिपिक, जन स्वास्थ्य, सिंचाई व बीएंडआर के 9, राजस्व विभाग के 5 पटवारी, यूनिवर्सिटी के 5, वन विभाग के 4, पर्यटन विभाग के 4, एचएसवीपी के 4, महिला बाल विकास विभाग के 2, मेवात माडल स्कूलों के 2, कृषि ग्रामीण विकास बैंक के 2 व आईटीआई के 2 कर्मचारी कोरोना के कारण मृत्यु का शिकार हुए हैं।
मृतकों को वर्चुअल सभा में दी श्रद्धांजलि
सर्व कर्मचारी संघ ने कोरोना से अकाल मृत्यु का शिकार हुए कर्मचारियों, पेंशनर्स व आमजन की स्मृति में वर्चुअल श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया। मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। सभा में नौकरी से बर्खास्त किए स्वास्थ्य ठेका कर्मियों को वापस ड्यूटी पर लेने, सभी कर्मचारियों, पेंशनर्स और आम जनता को जल्दी टीकाकरण के साथ अनेक मांगों पर चर्चा हुई। डीए बहाली की मांग को भी प्रमुखता से उठाया गया।