फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: 17 people found corona infected in Panchkula, 194 active cases in the district while recovery rate is 98.17 percent

कोरोना : पंचकूला में 17 लोग कोरोना संक्रमित मिले, जिले में सक्रिय मामले 194 जबकि रिकवरी रेट 98.17 फीसदी है

Sun, 13 Jun 2021 01:07 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Corona: 17 people found corona infected in Panchkula, 194 active cases in the district while recovery rate is 98.17 percent
पंचकूला। डीसी विनय प्रताप सिंह का कहना है कि सेक्टर-3 के ताऊ देवी लाल खेल परिसर के बहुउद्देशीय सभागार में 15 जून को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक वैक्सीनेशन ऑन व्हील के तीसरे चरण का शुभारंभ किया जाएगा। प्रशासन का प्रयास है कि जिले के 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी नागरिक कोविड-19 का टीका लगवाने से वंचित न रहे। इसके लिए जिले में व्यापक स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा और टीकाकरण के सुगम संचालन के लिए विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

कालका के एसडीएम राकेश संधु को इस अभियान का प्रभारी नियुक्त किया गया है। परियोजना अधिकारी सुनील जाखड़ उनको सहयोग करेंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर विकास और डॉक्टर अनुज टीका लगवाने आ रहे लोगों की वेरिफिकेशन करेंगे। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) रमेश गुलिया को टीकाकरण के लिए आ रहे वाहनों के नियंत्रण और पार्किंग व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अधीक्षक अमित मलिक को एसएचओ ट्रैफिक के साथ तालमेल कर उचित बैरिकेटिंग सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी की सचिव सविता मलिक को भी जिम्मेदारी दी गई है कि वे रेडक्रॉस का पर्याप्त स्टाफ वैक्सीनेशन के लिए उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रशिक्षणाधीन तहसीलदार आदित्य व निखिल कार्यालय के दिनेश व गगन के साथ टीकाकरण अभियान के सफल आयोजन के लिए नोडल अधिकारी को सहयोग करेंगे। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी विनय वत्स टीकाकरण के आयोजन स्थल पर माइक व्यवस्था सुनिश्चित करवाएंगे और मेडिकल टीम का टीकाकरण में सूचनाओं के आदान प्रदान में सहयोग करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि टीका लगवाने के लिए आने वाले व्यक्तियों को टीकाकरण के लिए किए प्री-रजिस्ट्रेशन नंबर और आईडी प्रूफ लाना होगा, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि कोविड महामारी से लड़ने में सर्तकता और टीकाकरण ही उपाय है। लोगों को अपना सहयोग देना चाहिए और जहां तक संभव हो घर से बाहर तभी निकले जब अति आवश्यक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed