फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: 17 people found corona infected in Panchkula, 194 active cases in the district while recovery rate is 98.17 percent

कोरोना : पंचकूला में 17 लोग कोरोना संक्रमित मिले, जिले में सक्रिय मामले 194 जबकि रिकवरी रेट 98.17 फीसदी है

Sun, 13 Jun 2021 01:04 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Corona: 17 people found corona infected in Panchkula, 194 active cases in the district while recovery rate is 98.17 percent
पंचकूला। जिले में कोरोना का संक्रमण घटना शुरू हो गया है। शनिवार को 17 लोग संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कोरोना के 194 सक्रिय मामले बचे हैं। कोरोना से अब तक जिले में 362 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना का रिकवरी रेट 98.17 फीसदी पहुंच गया है। सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में संक्रमण के जो मामले सामने आए हैं, उसमें 10 मामले पंचकूला के हैं।
विज्ञापन

जिन मरीजों में संक्रमण पाया गया है, उनको आइसोलेट कर दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि खेतपुराली में तीन, पिंजौर में एक, रामपुर स्योंरी में दो, सकेतड़ी में एक, सेक्टर-10 में एक, सेक्टर-14 में एक, टागरा हंसुआ में संक्रमण का एक मामला सामने आया है। अब तक 349721 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है। इसमें से 40092 लोग संक्रमित मिले हैं। पंचकूला में 30452 लोग संक्रमित मिले हैं। अब तक कोरोना से 29896 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

पंचकूला में लगाई गई 2362 को कोविशील्ड
पंचकूला। जिले के 28 सरकारी केंद्रों पर शनिवार को टीकाकरण किया गया। इस दौरान 2362 ने कोविशील्ड लगवाई। इसमें 8 फ्रंटलाइन वर्करों, 18-44 आयु वर्ग के 2063 लोगों, 45-59 आयु वर्ग के 207 जबकि 60 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के 84 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक पंचकूला में 231293 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इसमें से 12080 कोविशील्ड हेल्थ वर्करों को, 18902 कोविशील्ड फ्रंटलाइन वर्करों, 52733 कोविशील्ड 18-44 आयु वर्ग, इसके साथ ही 45-59 आयु वर्ग के 68913 को कोविशील्ड लगाई गई। जिले में 60 वर्ष से ज्यादा के 78665 को कोविशील्ड लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed