फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: 1142 people installed Kovishield at 11 centers in Panchkula, you also get it installed

कोरोना : पंचकूला में 11 केंद्रों पर 1142 लोगों ने लगवाई कोविशील्ड, आप भी लगवाएं

Mon, 26 Apr 2021 01:49 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Corona: 1142 people installed Kovishield at 11 centers in Panchkula, you also get it installed
सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में वैक्सीन लगवाते लोग। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। जिले में रविवार को 1142 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई। इसमें 60 वर्ष से ज्यादा के 524 वरिष्ठ नागरिकों, 45-59 वर्ष के 581 को टीका लगाया गया। कोविशील्ड लगवाने वालों में 27 स्वास्थ्य कर्मचारी और 10 फ्रंटलाइन वर्कर भी शामिल रहे। टीकाकरण के लिए पंचकूला में 11 केंद्र बनाए गए थे। इसमें से पांच सरकारी जबकि छह निजी अस्पतालों में टीकाकरण किया गया। इन केंद्रों में 45 वर्ष से ज्यादा के उम्र के संख्या सामान्य रही।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक भी रविवार को सीमित संख्या में ही पहुंचे। पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि रविवार को सीमित केंद्रों में टीकाकरण करवाया गया। हालांकि अन्य दिनों में ज्यादा केंद्रों के माध्यम से टीकाकरण किया जा रहा है। इसके अलावा पंचकूला में 134021 लोगों को कोविशील्ड लगाई जा चुकी है। इसमें 60 वर्ष से ज्यादा के 62289 वरिष्ठ नागरिकों को कोविशील्ड लगाई गई जबकि 45-59 आयु वर्ग के 44642 लोगों को टीके लगाए गए। इसमें 11250 स्वास्थ्य कर्मचारियों और 15840 फ्रंटलाइन वर्करों को कोविशील्ड लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed