फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Copper wire and compressor of eight freezers and two ACs stolen from post mortem house.

Panchkula News: पोस्टमार्टम हाउस से आठ फ्रीजर और दो एसी के कॉपर वायर और कंप्रेसर चोरी

Tue, 24 Sep 2024 05:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Copper wire and compressor of eight freezers and two ACs stolen from post mortem house.
पंचकूला। पोस्टमार्टम हाउस में लगे आठ फ्रीजर, दो एसी की कॉपर वायर और कंप्रेसर चोरी होने से सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल प्रबंधन ने आनन-फानन में तीन फ्रीजर को ठीक करवाकर हालात सुधारने का प्रयास किया है। अभी पांच फ्रीजर और दो एसी ठीक नहीं होने से व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटी है। इस कारण शव रखने और काम करने वाले कर्मचारियों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर-7 थाने को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल सेक्टर-6 के पोस्टमार्टम हाउस से 19 सितंबर की रात में चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी कैमरे से भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। सभी फ्रीजर खराब होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने इंजीनियरों को बुलवाकर आनन-फानन में तीन फ्रीजर ठीक करवाए। इस कारण कर्मचारियों द्वारा हर हाल में दिन में आए शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। रात में आई बॉडी के लिए तीन फ्रीजर चल रहे हैं। अगर इमरजेंसी में अधिक शव आ गए तो अस्पताल में इनको रखने की जगह नहीं रहेगी। इस बारे में शिकायतकर्ता डॉ. राजिंदर सैनी ने बताया कि एसी खराब होने के बाद पुलिस को शिकायत दी गई। तीन फ्रीजर को ठीक करा दिया गया है। अभी पांच फ्रीजर सही नहीं कराए जा सके हैं। इन्हें ठीक कराने के लिए लिखा गया है।
विज्ञापन


इमरजेंसी वार्ड, सहित अन्य वार्डों में एसी नहीं चलने से हो रही है परेशानी
इमरजेंसी वार्ड के येलो वार्ड में लगे एसी खराब हैं। इसके साथ ही ग्रीन वार्ड में एसी खराब होने से मरीजों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हर बेड पर दो मरीज होने के कारण यह समस्या बनी हुई है। इमरजेंसी में पर्याप्त कूलर भी नहीं चल रहे हैं। डेंगू, बुखार सहित अन्य बीमारियों के कारण हालात ठीक नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है। सोमवार को ओपीडी बंद होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। वहीं गायनी वार्ड, बच्चों के वार्ड सहित अन्य जगहों पर एसी काम नहीं करने से परेशानी बनी हुई है। इमरजेंसी में इलाज कराने आई पिंजौर निवासी सुशीला ने बताया कि उमस भरी गर्मी के कारण इंफेक्शन होने का खतरा बना है। यहां पर एसी नहीं चल रहा है। इस कारण इस तरह के हालात बने हुए हैं। वहीं कालका से रेफर होकर आई सुनीता ने बताया कि गर्मी से परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed