{"_id":"690917dac37fb277aa07e5f0","slug":"copper-pipe-used-for-oxygen-supply-in-civil-hospital-stolen-panchkula-news-c-87-1-pan1001-129006-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए लगी कॉपर पाइप चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए लगी कॉपर पाइप चोरी
विज्ञापन
पंचकूला। सिविल अस्पताल में एक बार फिर चोरी की वारदात सामने आई है। इस बार चोरों ने डी-ब्लॉक की तीसरी मंजिल पर बने वार्ड के अंदर से ऑक्सीजन सप्लाई के लिए लगी कॉपर पाइप चोरी कर ली। चोरी की गई पाइप की कीमत हजारों रुपये में बताई जा रही है। घटना का खुलासा सोमवार सुबह हुआ। अस्पताल प्रशासन ने मेंटेनेंस कार्य के दौरान पाइप गायब पाई और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अस्पताल में सीसीटीवी फुटेज की जांच की ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
थैला लेकर जा रहे संदिग्ध ने कर्मचारी को दिखाया चाकू
जानकारी के अनुसार रविवार को अस्पताल की छत पर रिपेयर का काम चल रहा था। एक संदिग्ध व्यक्ति अस्पताल की छत पर थैला लेकर जाता हुआ देखा गया। मौके पर काम कर रहे एक कर्मचारी ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उस व्यक्ति ने चाकू दिखाकर धमका दिया और वहां से भाग निकला। पुलिस को शक है कि यह व्यक्ति चोरी की वारदात में शामिल हो सकता है।
मेंटेनेंस का कार्य चल रहा है, फायदा उठाकर चोरों ने की चोरी
अस्पताल में कुछ समय से मेंटेनेंस का कार्य चल रहा है। इसका फायदा उठाकर चोरों ने चोरी को अंजाम दिया। सुरक्षा में लापरवाही का लाभ उठाते हुए आरोपी वार्ड के अंदर दाखिल हुए और तांबे की पाइप काटकर फरार हो गए। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
पहले भी हो चुकी हैं चोरियां
यह पहली बार नहीं है जब अस्पताल में चोरी की घटना हुई हो। इससे पहले भी एसी की कॉपर तार, मोर्चरी के स्ट्रेचर और एलसीडी चोरी हो चुके हैं। बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
कोट...
अस्पताल प्रबंधन की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। मेंटेनेंस कार्य के दौरान हर ब्लॉक में निगरानी बढ़ाई जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। -मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल