फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Contracts auctioned at 28 percent more than the reserve price

आरक्षित मूल्य से 28 फीसदी अधिक रेट पर नीलाम हुए ठेके

Thu, 26 May 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Contracts auctioned at 28 percent more than the reserve price
चंडीगढ़। हरियाणा में ठेकों की नीलामी इस बार बड़े दामों पर हो रही है। तीसरे जोन में आरक्षित मूल्य से 28 फीसदी अधिक रेट पर ठेके नीलाम हुए। इस जोन के छह जिलों में लाइसेंस फीस से सरकार को 1557 करोड़ रुपये का राजस्व आया।
विज्ञापन

आबकारी एवं कराधान विभाग को तीसरे जोन से 342 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। अभी एक जोन के ठेकों की नीलामी बाकी है। प्रदेश में नई आबकारी नीति 12 जून से लागू होनी है। उससे पहले ठेकों की नीलामी चल रही है। तीसरे जोन में गुरुग्राम (ईस्ट), जगाधरी, झज्जर, जींद, पंचकूला और रेवाड़ी जिलों में ठेकों की नीलामी हुई है। इन छह जिलों में ठेकों की नीलामी के लिए कुल 1215 करोड़ रुपये लाइसेंस फीस के रूप में आरक्षित थे। नीलामी में यह राशि बढ़कर 1557 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
विज्ञापन

इससे पहले ए श्रेणी के जिलों की नीलामी में सरकार को 243 करोड़ रुपये अतिरिक्त मिले थे। बी श्रेणी के जिलों की नीलामी से 330 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिला था। चौथे जोन की नीलामी में 300 करोड़ रुपये अतिरिक्त राजस्व मिलने की उम्मीद है। सरकार को ठेकों की नीलामी में ही इस बार 1200 करोड़ रुपये फायदा होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार बीते ढाई साल में आबकारी राजस्व 8 हजार करोड़ रुपये पार कर गया है। पूर्व सरकार में यह 5500 करोड़ रुपये तक था। विभाग ने इस बार 9000 करोड़ रुपये कमाई का लक्ष्य रखा है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार बीते दो दशक में नीलामी से इतना अधिक फायदा पहली बार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed