फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Contractors will not run school buses without completing the documents

Panchkula News: कागजात पूरे किए बिना स्कूल बसों को नहीं चलाएंगे ठेकेदार

Wed, 17 Apr 2024 05:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Contractors will not run school buses without completing the documents
बसों की फिटनेस और कागजात पूरे करने के लिए शिक्षा विभाग ने दिया दस दिन का समय
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शिक्षा विभाग और पंचकूला प्राइवेट स्कूल बस एसोसिएशन की बैठक में फैसला लिया गया है कि स्कूल बस ठेकेदार कागजात पूरे किए बिना सड़क पर बस नहीं चलाएंगे। पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने कहा कि रोड टैक्स सहित अन्य कागजातों को पूरा करने के लिए और फीस जमा कराने के लिए बस ठेकेदारों को दस दिन का समय दिया गया है।
जब तक कागज और बस की फिटनेस पूरी नहीं होगी यह बसें किसी भी कीमत पर बच्चे लेकर नहीं जाएगी। इस पर सहमति बनने के बाद शिक्षा विभाग ने दस दिन का समय दिया है। इसके अलावा खड़ी बस का चालान नहीं करने का आश्वासन दिया है। महेंद्रगढ़ की कनीना तहसील के गांव उन्हाणी में हुए स्कूल बस हादसे में छह बच्चों की मौत के बाद पंचकूला पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग और आरटीए जाग गया है।
विज्ञापन

स्कूल में खड़ी बसों की चेकिंग की जा रही है। अभी तक अनियमितता मिलने के बाद 35 बसों का चालान कर 18 बसों को जब्त किया गया है। इसको देखते हुए पंचकूला बस एसोसिएशन ने एक दिन की हड़ताल कर विरोध जताया था। इसके बाद आलाधिकारियों ने बैठक के बाद दस दिन में सभी कागज पूरा करवाने का निर्देश दिया।पंचकूला स्कूल बस एसोसिएशन के प्रेसिडेंट हरदेव सिंह ने बताया कि प्रशासन की तरफ से दस दिन का समय दिया गया है। इसमें सभी बसों को ठेकेदार ठीक कराएंगे। इसके बाद ही इसे रोड पर चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल बस एसोसिएशन की मांग पर उन्हें दस दिन का समय दिया गया है। खड़ी बसों का चालान नहीं किया जाएगा। लेकिन किसी भी अनफिट बस से अगर बच्चे स्कूल प्रबंधन नहीं ले जाएंगे। पहले उसे सभ कागज पूरे करवाने होंगे। - सतपाल कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी, पंचकूला शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed