{"_id":"61d5f76fc18f32266e3beec6","slug":"contractors-went-to-install-tubewells-workers-attacked-3-50-lakhs-snatched-pkl-office-news-pkl4384048103","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल लगाने गए ठेकेदार, मजदूरों पर हमला, 3.50 लाख छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवेल लगाने गए ठेकेदार, मजदूरों पर हमला, 3.50 लाख छीने
विज्ञापन
पंचकूला। निचली चौकी गांव में ट्यूबवेल लगाने गए ठेकेदार और मजदूरों पर हमला करते हुए लुटेरों ने 3.50 लाख रुपये छीन लिए। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता संदीप सिंह निवासी गांव बडोला जिला अंबाला ने पुलिस को बताया कि वह निचली चौकी में सरकारी ट्यूबवेल लगाने के लिए अपने मजदूरों के साथ गए थे। संदीप सिंह 3 जनवरी को रात 9.30 बजे मजदूर साथियों के साथ पानी की बोर करने वाली मशीन, ट्रैक्टर ट्राली लेकर निचली चौकी से उपरली चौकी जाते समय पड़ने वाले मंदिर के पास मशीन रोड साइड पर खड़ी कर दी। वह ट्यूबवेल लगाने वाली साइट का रास्ता खोज रहे थे। इस दौरान करीब 10 बजे बाइक और कार से करीब 25 लोगों ने आकर संदीप सिंह और उनके साथ काम पर गए मजदूरों पर हमला कर दिया। हमला करने के बाद संदीप सिंह और उनके एक मजदूर जितेंद्र कुमार के सिर पर रॉड मार दिया। रॉड लगने के बाद दोनों के सिर फट गए। इसके बाद संदीप सिंह की पांच तोले सोने की चेन और पर्स में रखे करीब एक लाख रुपये चोरी कर लिए। चोरी के बाद आरोपियों ने उनकी ट्रैक्टर ट्राली और बोरिंग मशीन को तोड़ दिया व बुरी तरह पीटा।
संदीप सिंह सहित उनके साथ काम करने गए मजदूरों ने झाड़ियों के पीछे छिपकर जान बचाई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया। पुलिस की तीन जिप्सी हूटर बजाते हुए पहुंची तो सभी घायलों को झाड़ियों से निकालकर बाहर लाए। इसके बाद उन्हें पुलिस थाने लेकर गई। चंडीमंदिर थाना प्रभारी अरविंद कंबोज ने बताया कि संदीप सिंह और जितेंद्र को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। भर्ती कराए जाने के बाद अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। इसमें शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।