फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Continuous rains affect normal life, traffic affected in many places

Panchkula News: लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई जगहों पर आवागमन प्रभावित

Thu, 07 Aug 2025 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Continuous rains affect normal life, traffic affected in many places
मोरनी। मोरनी क्षेत्र में बीते तीन-चार दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। पहाड़ी इलाका होने के चलते बारिश के कारण जगह-जगह से मलबा गिर रहा है, जिससे कई संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं। विशेष रूप से मोरनी से नीमवाला, मोरनी से समझौठा, मोरनी से बडियाल,
विज्ञापन

मोरनी से टिक्कर ताल और मोरनी से रायपुररानी मार्ग पर मलबा गिरने से कुछ स्थानों पर आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। हालांकि अधिकारियों की ओर से मशीनों की मदद से मार्गों को साफ करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण स्थिति बार-बार विकट हो रही है। प्रशासन का कहना है कि भारी बारिश की स्थिति में आपात सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया है और प्रभावित सड़कों को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


घग्गर नदी भी पूरी तरह उफान
इसी बीच मोरनी से निकलने वाली घग्गर नदी भी पूरी तरह उफान पर है। नदी में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे आसपास के गांवों में खतरे की स्थिति बन गई है। यदि बारिश का क्रम यूं ही जारी रहा तो किसानों की कृषि भूमि को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी एहतियात बरती जा रही है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे नदी के किनारे न जाएं और सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed