{"_id":"68b8a90ec4cd00bd070a4115","slug":"continuous-rain-disrupted-traffic-system-traffic-police-issued-advisory-panchkula-news-c-87-1-pan1009-126481-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: लगातार बारिश ने यातायात व्यवस्था बाधित, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: लगातार बारिश ने यातायात व्यवस्था बाधित, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन
पंचकूला। लगातार हो रही भारी बारिश ने मोरनी क्षेत्र की सड़कों को काफी प्रभावित किया है। जगह-जगह भूस्खलन और पेड़ गिरने की घटनाएं हुई हैं, जिससे यातायात व्यवस्था भी बाधित हुई है। कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद रही।
सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिंद्र कुमार ने बताया कि मोरनी क्षेत्र की कई सड़कें बारिश और भूस्खलन की वजह से संकरी हो गई हैं। कहीं सड़क के किनारे मिट्टी और मलबा आ गया है तो कहीं गिरे हुए पेड़ों ने रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। कुछ जगहों पर वाहन मुश्किल से निकल पा रहे हैं।