फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Continuous hunger strike of sanitation workers continues for their demands

Panchkula News: मांगो को लेकर सफाई कर्मचारियों की क्रमिक भूख हड़ताल जारी

Wed, 27 Sep 2023 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Continuous hunger strike of sanitation workers continues for their demands
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




कालका। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों की पांच दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल दूसरे दिन में प्रवेश कर गई। कालका में नगर परिषद कालका प्रधान लाखन और सचिव जितेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में क्रमिक भूख हड़ताल चल रही है। दूसरे दिन नीरू, सचिन, रजनीश, राजेश, तुलसीराम हड़ताल पर बैठे।

प्रधान लाखन ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व हरियाणा सरकार के बीच 29 अक्तूबर 2022 व 5 अप्रैल 2023 को हुए समझौते में नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की मानी गई मांगों का पत्र जारी व लागू न करने की वायदा खिलाफी के विरोध में सफाई कर्मचारी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। नगर पालिका के कर्मचारियों ने 19 व 20 सितंबर को भी पूरे प्रदेश में लगातार दो दिन काले झंडे और उल्टा झाडू़ लेकर प्रदर्शन किया था। सफाई कर्मचारियों की मुख्य मांगे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, समान काम समान वेतन, ठेकाप्रथा बंद करना, आबादी के हिसाब से नए कर्मचारियों को लाना, कौशल रोजगार निगम भंग करके कर्मचारियों को स्थाई करना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed