Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Contempt notice to former Chief Secretary on IAS petition

आईएएस की याचिका पर पूर्व मुख्य सचिव को अवमानना नोटिस

Sat, 26 Dec 2020 09:14 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
Contempt notice to former Chief Secretary on IAS petition
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा के आईएएस अधिकारी रवि प्रकाश गुप्ता की याचिका पर सुनवाई करते हुए हरियाणा की पूर्व मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा को अवमानना नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

रवि प्रकाश गुप्ता 2007 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। रवि ने याचिका में कहा कि सरकार ने आईएएस (काडर) संशोधन नियम 2014 का उल्लंघन कर उनका तबादला किया है। 28 दिसंबर, 2019 को उन्हें फतेहाबाद का डीसी बनाया गया था, लेकिन छह महीने में ही उनका तबादला किया गया। नियमों के मुताबिक यह पद दो वर्ष के लिए होता है और उससे पहले तबादला नहीं किया जा सकता। इससे पहले भी उनका कई जगह से ऐसे ही तबादला हुआ है। हाईकोर्ट ने उनकी याचिका मंजूर कर तबादला आदेश खारिज कर दिया था। फैसले के खिलाफ सरकार सुप्रीम कोर्ट गई, लेकिन वहां से भी राहत नहीं मिली। हाईकोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से उन्हें डीसी लगाया गया था, लेकिन यह सब बस दिखाने को था। 18 मई, 2020 को उनके तबादले के आदेश पर हस्ताक्षर करने वाली मुख्य सचिव इसके तहत सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना की आरोपी हैं। हाईकोर्ट ने हरियाणा की तत्कालीन मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा को नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ न्यायालय की अवहेलना के तहत कार्रवाई की जाए। गुप्ता का तबादला कर उन्हें स्वर्ण जयंती हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ फिस्कल मैनेजमेंट का डायरेक्टर जनरल बना दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed