फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Construction workers to go on strike on July 9

Panchkula News: निर्माण मजदूरों की 9 जुलाई को हड़ताल

Mon, 07 Jul 2025 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Construction workers to go on strike on July 9
बरवाला। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन की विस्तारित मीटिंग रविवार को सीटू कार्यालय बरवाला में यूनियन प्रधान लछीराम शर्मा की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में सीटू के सभी संगठन, भवन निर्माण कामगार, आशा वर्कर, मिड डे मील वर्कर, ग्रामीण चौकीदारों, मजदूर व अन्य ने भाग लिया। यूनियन के नेताओं ने भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र व राज्य सरकारों की मजदूर किसान कर्मचारी विरोधी नीतियों को लागू करने की कड़े शब्दों में निंदा की। कहा कि मजदूरों को बंधुआ गुलाम बनाने के लिए चार लेबर कोड लागू किए जा रहे हैं। इनके गंभीर परिणाम भविष्य में हमारे सामने आएंगे। नौ जुलाई की हड़ताल देश की मेहनतकश जनता के लिए बहुत जरूरी है। इस अवसर पर मीटिंग में, महिला विंग की प्रधान रमा, यूनियन के सरवन कुमार, करमचंद, वेद प्रकाश, रणधीर सिंह साथी, मेहर चंद गोयल, सौदागर सिंह व अन्य यूनियन कार्यकर्ता, मजदूर कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन

यूनियन की मांग
सरकारी विभागों का निजीकरण बंद किया जाए, बढ़ती महंगाई पर रोक लगे, बेरोजगारों को रोजगार दो, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करो, परियोजना कर्मी आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, मिड डे मील वर्कर, क्रच कर्मी व अन्य को पक्का किया जाए। फैमिली आईडी के नाम पर लोगों को परेशान करना बंद करे। निर्माण मजदूर को मिलने वाली सुविधा लागू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed