फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Constable's wife's gold chain stolen, case registered

Panchkula News: कॉंस्टेबल की पत्नी की सोने की चेन चोरी, केस दर्ज

Sun, 25 May 2025 07:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sun, 25 May 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
Constable's wife's gold chain stolen, case registered
बागेश्वर धाम की कलश यात्रा में हुई थी शामिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। बागेश्वर धाम में लगने वाले दरबार से पहले निकाली गई कलश यात्रा में शामिल हुई कांस्टेबल की पत्नी की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। यह घटना रविवार करीब 11 बजे शालीमार ग्राउंड में कलश यात्रा में एकत्रित भीड़ के दौरान हुई। पीड़िता की चेन चोरी होने की शिकायत पुलिस को दे दी है। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक पुलिस ने बताया कि वह बाबा बागेश्वर की कलश यात्रा में भाग लेने के लिए शालीमार ग्राउंड पहुंची थीं। कार्यक्रम के दौरान उनके गले में करीब दो तोला वजनी सोने की चेन और बाबा बालक नाथ की सिंगी किसी अज्ञात ने भीड़ का फायदा उठा कर चोरी कर ली। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने लंगर स्थल पर अपने गले पर हाथ लगया तो गले से चेन गायब थी। उन्होंने आसपास चेन खोजने की कोशिश की, लेकिन नहीं मिली। थाना सेक्टर-5 में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed