{"_id":"6009e4cd8ebc3e2e69157b4a","slug":"conspiracy-to-implicate-dera-chief-in-murder-and-rape-case-panchkula-news-pkl401462637","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा प्रमुख को साजिशन हत्या और दुष्कर्म मामले में फंसाने की साजिश का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा प्रमुख को साजिशन हत्या और दुष्कर्म मामले में फंसाने की साजिश का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हत्या और दुष्कर्म के मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिका में बताया गया कि डेरा प्रबंधन, वकीलों और सीबीआई अधिकारियों ने मिलीभगत कर राम रहीम को फंसाया है। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
रूपनगर निवासी बलविंद्र सिंह व अन्य ने जनहित याचिका दाखिल करते हुए कहा कि राम रहीम भगवान के दूत हैं और दुष्कर्म व हत्या के मामले में फंसाना, उन्हें जेल में रखने की साजिश है। इतिहास गवाह रहा है कि धरती पर जिन संतों ने अवतार लिया है वह साजिश का शिकार हुए हैं और सत्ता द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया गया है। राम रहीम के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। भक्तों से दूर करने के लिए उनको जेल में डाला गया है। इस साजिश में डेरा प्रबंधन के कुछ लोग, राम रहीम केवकील, हरियाणा सरकार व सीबीआई के कुछ अधिकारी शामिल हैं। याची ने कहा कि इन मामलों की जांच ही इस तरह की गई कि राम रहीम फंस जाएं और इसके लिए फर्जी गवाहों और सबूतों का इस्तेमाल किया गया। यह साजिश न केवल राम रहीम के साथ अन्याय है बल्कि साथ ही उनके करोड़ों भक्तों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ है।
याची ने हाईकोर्ट से मांग की कि वह केंद्र सरकार को निर्देश जारी करे कि जो सीबीआई अधिकारी इस साजिश में शामिल हैं उनकेखिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही बार काउंसिल ऑफ इंडिया को निर्देश जारी करने की अपील की है कि दोषी वकीलों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। हाईकोर्ट में यह याचिका सुनवाई के लिए जल्द ही उपयुक्त बेंच के पास सूचीबद्घ होगी।