{"_id":"656cda9931a58fc3c5053949","slug":"consent-received-but-no-electric-buses-charging-station-and-route-chart-also-awaited-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-5197-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सहमति मिली लेकिन इलेक्ट्रिक बसें नहीं, चार्जिंग स्टेशन और रूट चार्ट भी इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सहमति मिली लेकिन इलेक्ट्रिक बसें नहीं, चार्जिंग स्टेशन और रूट चार्ट भी इंतजार
विज्ञापन
विभागीय खामियों के कारण अभी तक ट्रायल की तैयारी भी नहीं हुई पूरी,
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर के लोगों को लोकल रूट पर इंटर मार्केट बस सर्विस के लिए अभी 50 इलेक्ट्रिक बसों का इंतजार करना पड़ेगा। सरकार ने ट्रांसपोर्ट विभाग का बसें उपलब्ध नहीं कराईं हैं। इसके अलावा इंटर मार्केट बस सर्विस के लिए चार्जिंग स्टेशन और रूट चार्ट भी नहीं बनाया गया है। बसें नहीं मिलने के कारण अभी तक इसका संचालन का काम नहीं शुरू हुआ है। पंचकूला में 52 बस स्टाप बनाए गए हैं। इसमें इंटर मार्केट इलेक्ट्रिक बस सर्विस की सुविधा अक्तूबर 2023 में शुरू किए जाने के दावे किए गए थे।
इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल पानीपत और यमुनानगर में ट्रायल के तौर पर होना था। अभी तक बसें नहीं मिलने के कारण ट्रायल भी नहीं हो पाया है। यह बस सर्विस अभी तक शुरू नहीं की जा सकी है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचकूला में इस बस सर्विस के लिए सीनियर सिटीजन ने मांग रखी थी। अधिकतर सीनियर सिटीजन अपना वाहन चलाने में समर्थ नहीं हैं। इस मांग को विधानसभा अध्यक्ष ने सीएम मनोहर लाल के सामने रखा था। इस पर उन्होंने बस संचालन को सहमति दे दी। सहमति मिलने के बाद भी अभी तक बस का संचालन नहीं हो पाया है।
अधिक पैसे खर्च करना पड़ रहा
सेक्टर के लोगों को दूसरे सेक्टर जाने में अभी बस सर्विस नहीं होने के कारण ऑटो, ई रिक्शा में अधिक पैसे खर्च कर जाना पड़ रहा है। सीनियर सिटीजन सहित अन्य लोगों को यह परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा अभी बस स्टाफ जाने में अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे है। बस नहीं चलने से इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
बसों का संचालन जल्द हो
अभी तक पंचकूला में इंटर मार्केट बस सर्विस शुरू नहीं हो पाई है। इसकी तैयारियां पूरी नहीं हुई है। इस कारण इस तरह के हालात बने हुए हैं। हमारी मांग है कि इसे जल्द शुरू किया जाए, जिससे कि सेक्टर के लोगों को एक सेक्टर से दूसरे सेक्टर जाने में राहत मिल सके। - एसके नैय्यर, प्रधान, पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन
बस की व्यवस्था जल्द की जाए
बस संचालन की व्यवस्था को जल्द पूरा किया जाए। चार्जिंग स्टेशन और बस सरकार की ओर से उपलब्ध कराए जाएं, जिससे कि शहर के लोगों को राहत मिल सके।
- अविनाश मलिक, महासचिव, आरडब्ल्यूए सेक्टर-20
इलेक्ट्रिक बसों को चलाने की तैयारी की जा रही है। अभी तक बसें हमें नहीं मिली हैं। जैसे ही बस मिलेगी हम इसका संचालन जल्द शुरू कर देंगे। - अशोक कौशिक, जीएम, पंचकूला बस स्टैंड, सेक्टर-5