फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congressmen protest against the increase in petrol, diesel and cooking gas prices

पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 01 Mar 2021 01:59 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Congressmen protest against the increase in petrol, diesel and cooking gas prices
महंगी पेट्रोल, डीजल और गैस के विरोध में नारेबाजी करते कांग्रेसी। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। कृषि कानूनों और पेट्रोल-डीजल-गैस के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-21 के सामने रेड लाइट क्रासिंग पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वार्ड नंबर-13 के कांग्रेस पार्षद नवीन बंसल एडवोकेट की अगुवाई में लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में हो रही अप्रत्याशित बढ़ोतरी ने आम आदमी को तिल-तिल कर मरने को मजबूर कर दिया है। आज देश के लोग स्वयं को कोस रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के लोगों का दुर्भाग्य है कि उन्हें कोविड की विभीषिका का सामना करने के साथ-साथ अब महंगाई की मार का भी सामना करना पड़ रहा है। देश के करोड़ों लोग बेरोजगारी का शिकार हो गए हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि शर्मा, उपिंदर कौर आहलुवालिया, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमंत किंगर, प्रदेश कांग्रेस मीडिया संजीव भारद्वाज, पार्षद संदीप सोही, प्रियंका हुड्डा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुषमा खन्ना, विजय धीर, जगमोहन भनोट, सुरेश गुजर, मोहन लाल सैनी, अजय साईं, निपुन हुड्डा, देवेंद्र शर्मा काला, अंकुर बिश्नोई, अशोक सिंगला, सुरिंदर शर्मा, अनिल महाजन, चंदन कालरा, सुरिंदर पाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed