फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress workers of Barwala announced to boycott the programs of Kumari Selja

Panchkula News: बरवाला के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने की कुमारी शैलजा के कार्यक्रमों के बहिष्कार की घोषणा

Sun, 09 Jul 2023 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Congress workers of Barwala announced to boycott the programs of Kumari Selja
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरवाला। सामुदायिक केंद्र में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में बरवाला के वरिष्ठ कार्यकर्ता रणदीप राणा का भरी सभा में अपमान होने पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कुमारी शैलजा के खिलाफ भारी रोष पैदा हो गया है। बरवाला क्षेत्र के सभी वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक कार्यकर्ता के अपमान से आहत होकर कुमारी शैलजा के सभी कार्यक्रमों का बहिष्कार की घोषणा कर दी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि कुमारी शैलजा यहां से चुनाव लड़ती है तो उनके चुनाव का भी बहिष्कार होगा।
कुमारी शैलजा द्वारा अपमानित वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता रणदीप राणा ने पत्रकारों को बताया कि वह कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच से बेरोजगारी और कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की बात कह रहे थे। तभी पूर्व केंद्रीय मंत्री ने उन्हें डांटकर बैठ जाने के लिए कह दिया उनके साथ-साथ सभी कार्यकर्ताओं की भावना को ठेस पहुंची है। रणदीप राणा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी धर्मपत्नी सविता राणा कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पांच साल तक बरवाला पंचायत समिति की चेयरमैन भी रही हैं। उन्होंने भी वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी के लिए कार्य किया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता भम्बुल राणा बतौड़, अनिल शर्मा भरैली, भूषण राणा बरवाला, विकास भट्ट बरवाला, रविन्द्र मौली, पवन बरवाला ने कहा कि कुमारी शैलजा द्वारा किया गया अपमान एक कार्यकर्ता का अपमान नहीं है, यह खंड बरवाला के सभी कार्यकर्ताओं का अपमान है। इस बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पंचायत समिति सदस्य देवेंद्र शर्मा, पवन राणा बरवाला, कृष्ण खटौली, कुलदीप शर्मा रिहोड़, संजीव बतौड़, जसबीर बरवाला, शम्मी पंडित बतौड़, सोनू बतौड़, दलजीत सिंह भरैली, रविन्द्र, पार्थ सुल्तानपुर, नरेंद्र शर्मा, नरेश शर्मा कामी सहित काफी कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed