फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress workers held a meeting, duties for public awareness campaign

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की बैठक, जन जागरण अभियान के लिए लगाईं ड्यूटियां

Thu, 18 Nov 2021 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Congress workers held a meeting, duties for public awareness campaign
रायपुररानी। रायपुररानी में पक्का तालाब के नजदीक स्थित प्रांगण में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ब्लॉक स्तरीय बैठक हुई। इसमें स्थानीय विधायक प्रदीप चौधरी ने विशेष रूप से पहुंच जन जागरण अभियान की रूपरेखा तैयार कर ड्यूटियां लगाईं।
विज्ञापन

ब्लॉक के गांवों से पार्टी के नेता, पदाधिकारियों को तय की गई रूपरेखा के अनुसार तीन दिवसीय अभियान 23 नवंबर से 25 तक बारे क्षेत्र के गांवों में जनजागरण अभियान में कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने बारे व मौजूदा सरकार की जन विरोधी नीतियों के प्रति भी लोगों को जागरूक करने के बारे में बताया गया। विधायक ने कहा कि जनजागरण अभियान के तहत सरकार की पोल खोली जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर विजय मोहन वर्मा, एसपी अरोड़ा, कर्ण नंबरदार, शरणजीत काका, मुखराम गोबिंदपुर, अमर चेची, बहादुर राणा, शाम मंगल, अमन बिंदल, स्नेहलता, अर्जुन राणा, पंडित राजेश पराशर, निर्मल प्रजापत, मास्टर छज्जू राम, नितिन ढींगरा, रमेश ककराली, मोहन लाल, कृष्ण भूड़, ओमप्रकाश पप्पू, राजकुमार गणेश पुर, धर्मपाल तरकांवाला, चूहड़ सिंह, फोम लाल, शीशपाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार लोगों के विकास को लेकर गंभीर नहीं: चौधरी
कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने बुधवार को रायपुररानी में पत्रकारवार्ता कर कहा कि 2019 में बीजेपी-जेजेपी गठबंधन की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री ने हर विधायक को विकास कार्य करवाने संबंधी 5 करोड़ की ग्रांट देने की बात कह पूरी वाहवाही लूटी, लेकिन 5 करोड़ के कामों की फाइल देने के बाद भी आज तक कोई फंड रिलीज नहीं किए। इससे पता चलता है कि सरकार लोगों के विकास को लेकर गंभीर नहीं हैं। ग्रांट संबंधी मांग के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर ग्रांट जारी करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed