फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress workers expressed happiness by distributing laddoos after the Himachal government's petition was rejected in the Supreme Court.

हिमाचल सरकार की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर जताई खुशी

Fri, 17 Sep 2021 01:29 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Congress workers expressed happiness by distributing laddoos after the Himachal government's petition was rejected in the Supreme Court.
पंचकूला /कालका/ पिंजौर। कालका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक प्रदीप चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा हिमाचल हाईकोर्ट के फैसले को हिमाचल सरकार द्वारा दी गई चुनौती को खारिज करने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने इसे सच्चाई की जीत बताया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा हिमाचल सरकार की याचिका खारिज करने के बाद समर्थकों द्वारा विधायक प्रदीप चौधरी को लगातार बधाई दी जा रही है।
विज्ञापन

कालका से कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि शिमला हाईकोर्ट द्वारा निचली अदालत के तीन साल की सजा के फैसले पर 19 अप्रैल 2021 को रोक लगा दी थी। इसके बाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ हिमाचल सरकार सुप्रीम कोर्ट 13 अगस्त 2021 में गई और सुप्रीम कोर्ट ने 9 सितंबर 2021 में हिमाचल सरकार की इस याचिका को खारिज कर दिया। विधायक ने कहा कि वह कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं। वहीं, इसकी जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं की ओर से जगह जगह लड्डू बांटे जला रहे हैं।
विज्ञापन

सत्य पराजित नहीं हो सकता
विधायक प्रदीप चौधरी लोगों के दुख-सुख में शामिल होने वाले नेता हैं। वह हमेशा जनता के बीच रहकर काम करते हैं। यह बहुत ही खुशी की बात है। यह लोगों की सेवाओं का फल है। हमें पूरी उम्मीद है कि आगे भी सब कुछ सही होगा क्योंकि सत्य परेशान तो हो सकता है लेकिन पराजित नही। -नैब चौधरी, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक एक ईमानदार इंसान
प्रदीप चौधरी ने हमेशा आम जनता की लड़ाई लड़ी है। वह क्षेत्र के लोगों को अपने परिवार की तरह ही मानते हैं। हमारे विधायक एक सच्चे व ईमानदार इंसान हैं। सच्चे इंसान की मदद के लिए भगवान हमेशा तत्पर रहते हैं। हम एक बार फिर उन सब कार्यकर्ताओं और जनता का आभार व्यक्त करते हैं, जो कठिन समय में भी टीम प्रदीप चौधरी के साथ खड़े थे। हमें पूरा यकीन है कि सच्चाई की ही जीत होगी। पवन कुमारी, प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस
सच्चे इंसान की जीत हुई
सुप्रीम कोर्ट के फैसले का वे स्वागत करते हैं। यह सच्चाई और एक सच्चे इंसान की जीत है। विधायक प्रदीप चौधरी दुख सुख में जनता के साथ खड़े रहने वाले नेता हैं। कोर्ट के फैसले से कार्यकर्ताओं में खुशी है। -हर्ष कुमार चड्ढा, कांग्रेस कार्यकर्ता

कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद
सच्चाई की जीत होती है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से साबित हो गया। कोर्ट के इस फैसले के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं। विधायक प्रदीप चौधरी हर समय लोगों के बीच रहने वाले इंसान हैं। -गुरभाग सिंह धमाला, कांग्रेस कार्यकर्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed