फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress, JJP and Aam Aadmi Party have lost the trust of the public - Chief Minister

कांग्रेस, जजपा और आम आदमी पार्टी जनता का विश्वास खो चुकी : मुख्यमंत्री

Tue, 30 Apr 2024 09:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Tue, 30 Apr 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
Congress, JJP and Aam Aadmi Party have lost the trust of the public - Chief Minister
पंचकमल में नायब सैनी ने जजपा के नेताओं को भाजपा में शामिल कराने के बाद की प्रेसवार्ता
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला अलगाववादी नेता यासीन मलिक दिल्ली में पोस्टर लगाकर कांग्रेस के लिए वोट मांग रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस समय बौखलाई हुई है और उल-जुलूल बयान देकर लोगों को भ्रमित कर रही है। आज के समय में कांग्रेस की टिकट पर कोई चुनाव लड़ना नहीं चाहता। कांग्रेस ने अपने शासन में गरीब, युवा, महिला और किसान सभी को प्रताड़ित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब लोगों को मजबूत किया तो कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। वह पंचकूला स्थित पार्टी कार्यालय पंचकमल में जजपा के बड़े नेताओं को भाजपा में शामिल कराने के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सरकार में सहयोगी रही जजपा के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस, जजपा और आम आदमी पार्टी जनता का विश्वास खो चुकी है। इन पार्टियों के नेताओं में भी अविश्वास की भावना पैदा हो गई है, इसलिए वे अपने आपको असहज महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि जजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और इनेलो के बड़े-बड़े नेताओं को लगने लगा है कि उनका वहां कोई भविष्य नहीं है तो वे अब भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि घमंडिया गठबंधन में शामिल कई नेताओं ने बड़े-बड़े घोटाले किए और जब ईडी की छापेमारी हुई तो सरकार को बदनाम करने लगे। अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए नायब सैनी ने कहा कि केजरीवाल खुले मंच से बोलते थे कि मैं कट्टर ईमानदार हूं, मेरी पार्टी कट्टर ईमानदार है। केजरीवाल कहते थे सोनिया गांधी की जांच कराई जाए तो वह तिहाड़ जेल में जरूर जाएंगी, लेकिन केजरीवाल जिन राजनीतिक दलों को गाली देते थे, आज उसी दल को गले लगा रहे हैं। केजरीवाल का एजेंडा भी भ्रष्टाचारियों और परिवारवादियों को बचाना है। इस दौरान हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मंत्री असीम गोयल, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख नवीन गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed