फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress has reached lowest level in politics says Ramdas Athawale

Panchkula News: रामदास अठावले बोले- ED के दुरुपयोग के आरोप गलत, कांग्रेस सबसे निचले स्तर पर पहुंची

Mon, 01 Aug 2022 01:39 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 01 Aug 2022 01:39 AM IST
सार

रामदास अठावले ने कहा कि एनडीए 450 सीटों का आंकड़ा पार करेगी। दोपहर 3 बजे वो पंचकूला से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। वहां सेक्टर-30 के गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की। 

विज्ञापन
Congress has reached lowest level in politics says Ramdas Athawale
रामदास अठावले (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करने अंबाला आए केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले रविवार को सेक्टर-21 पहुंचे। उद्योगपति मुकेश गोयल के घर पर उन्होंने देश की राजनीतिक हालातों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुकी है। कांग्रेस शासन के दौरान भ्रष्टाचार चरम पर रहा। मोदी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की और सत्ता में आए। लोगों ने उन पर विश्वास जताया और आज वे उस पर खरे उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति का परिदृश्य ही बदल दिया है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस पर हमला कर उन्होंने कहा कि पंजाब का एक मंत्री रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है। अब भी और कितने मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त मिलेंगे कुछ कहा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेता भी भ्रष्टाचार में शामिल हैं। केंद्र या भाजपा शासित किसी भी प्रदेश में किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप अभी तक नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि 2024 में होने वाले चुनाव में भाजपा 400 से ज्यादा सीट हासिल करेगी।
विज्ञापन


एनडीए 450 सीटों का आंकड़ा पार करेगी। दोपहर 3 बजे वो पंचकूला से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। वहां सेक्टर-30 के गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निष्पक्ष काम कर रही है ईडी
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ईडी निष्पक्ष काम कर रही है। ईडी के दुरुपयोग के आरोप गलत हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए किसी भी संस्था का उपयोग नहीं किया जाएगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार सख्त है और इसे सहन नहीं किया जाएगा। ईडी भी अपना काम निष्पक्ष तरीके से ही कर रही है। लगातार बढ़ रही महंगाई के बारे में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि महंगाई को कम किया जाए।


इसके कई सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। राज्य सरकार महंगाई को कम करने के लिए टैक्स में छूट दे सकती है। महाराष्ट्र सरकार ने टैक्स में छूट देकर डीजल और पेट्रोल के दाम घटाए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश से गरीबी हटाने पर काम कर रही है। जनहित की योजनाएं लागू कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed