फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress dominates Ludhiana West seat

Panchkula News: लुधियाना पश्चिम सीट पर रहा कांग्रेस का दबदबा

Mon, 26 May 2025 01:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Congress dominates Ludhiana West seat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। विधानसभा हलका लुधियाना पश्चिम में चुनावी बिगुल बज गया है। आने वाले दिनों में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ते पारे के साथ तेज होंगी। इस विधानसभा सीट पर अब तक छह बार चुनाव जीत कर कांग्रेस का दबदबा रहा है, जबकि दो बार अकाली भाजपा के उम्मीदवार यहां से विधायक बने। इसके अलावा एक बार जेएनपी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।

इस विधानसभा हलके का गठन वर्ष 1977 में हुआ था। अब तक इस सीट के लिए नौ बार चुनाव हो चुके हैं। इस सीट पर वर्ष 1977 में जेएनपी पार्टी के नेता ए विश्वनाथन जीत दर्ज कर पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद कांग्रेस के जोगिंदर पाल पांडे ने वर्ष 1980 में जीत दर्ज की। वर्ष 1985, 1992, 2002 में कांग्रेस के हरनाम दास जौहर ने यह सीट पार्टी की झोली में डाली। वर्ष 1997 में शिरोमणि अकाली दल-भाजपा के संयुक्त उम्मीदवार महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल ने जीत दर्ज की। वर्ष 2007 में शिअद-भाजपा के हरीश राय ढांडा ने विजय दर्ज की थी। इसके बाद वर्ष 2012 एवं वर्ष 2017 में कांग्रेस के भारत भूषण आशु ने लगातार दो बार इस सीट पर जीत दर्ज की। वहीं, वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को अलविदा कह आम आदमी पार्टी का दामन थामने वाले गुरप्रीत गोगी यह सीट जीतकर विधायक बने। गोगी की इसी साल जनवरी में गोली लगने से मौत हो गई थी। इस कारण अब इस सीट पर उपचुनाव करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed