फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress attacks government over Pinjore murder case, raises questions about law and order.

Panchkula News: पिंजौर हत्याकांड पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Sun, 07 Jun 2026 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Congress attacks government over Pinjore murder case, raises questions about law and order.
बैठक में संगठन विस्तार पर भी चर्चा, बूथ स्तर पर कमेटियां बनाने की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष संजय चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने पिंजौर में कपड़ा व्यापारी की हत्या के मामले को लेकर सरकार को घेरा और प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए बूथ स्तर पर कमेटियों के गठन की तैयारी पर भी चर्चा की गई।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों और संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान के तहत बीएलओ-2 को सक्रिय करने के निर्देश भी दिए गए। जिला अध्यक्ष संजय चौहान ने कहा कि पार्टी जल्द ही बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन करेगी, जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी और आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

बैठक में गत दिवस पिंजौर में कपड़ा व्यापारी की हत्या के मामले पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अजय सिंगला, पार्षद उजाला बक्शी, पार्षद दर्शन सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह भींवर, सुनील सोनकर, रघुवंश मल्होत्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed