{"_id":"6092fdc88ebc3e8dbd7bba78","slug":"congress-aggressive-on-oxygen-shortage-spread-in-villages-of-corona-panchkula-news-pkl412489323","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन की कमी, कोरोना के गांवों में फैलाव पर कांग्रेस आक्रामक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन की कमी, कोरोना के गांवों में फैलाव पर कांग्रेस आक्रामक
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में ऑक्सीजन की कमी और गांवों में कोरोना के कहर बरपाने पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा है। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि सरकार ऑक्सीजन की कमी को पहले स्वीकार लेती तो अनेक लोगों का जीवन बच जाता। सरकार गांवों को इस महामारी से बचाए। सैलजा बुधवार को सोनीपत, यमुनानगर, पलवल और अंबाला जिले की कांग्रेस कोविड रिलीफ कमेटी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर रही थीं।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि महामारी का संक्रमण अब हरियाणा के गांव-गांव में भी फैल गया है। बड़े पैमाने पर लोगों की जान जा रही है, जिसका कोई रिकॉर्ड सरकार के पास नहीं है। हरियाणा को आवंटित ऑक्सीजन का कोटा नाकाफी साबित हो रहा है। इसलिये केंद्र सरकार से उनकी मांग है कि तेजी से बिगड़ते हालात को देखते हुए हरियाणा का ऑक्सीजन कोटा 257 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 500 मीट्रिक टन किया जाए। सरकार के पास ऑक्सीजन लाने के लिए भी पर्याप्त साधन नहीं हैं। सरकार को ऑक्सीजन, दवाईयों और जरूरी संसाधनों की निर्बाध आपूर्ति के लिये सेना और वायुसेना की मदद लेनी चाहिए।
वैक्सीन बड़ा हथियार पर टीकाकरण की रफ्तार बेहद धीमी
कुमारी सैलजा ने कहा कि गांवों में टेस्टिंग बढ़ाई जाए व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लॉकडाउन और धारा 144 लागू है, लेकिन भाजपा नेता कोरोना मरीजों की मदद के बजाय हर जिले में धरने पर बैठे हैं। काश भाजपा नेता कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन, दवाइयों, बेड, वेंटीलेटर के लिए आवाज उठाते। महामारी की रोकथाम में वैक्सीन बड़ा हथियार है। मगर, प्रदेश में वैक्सीन की भारी कमी है। टीकाकरण की रफ्तार बेहद धीमी है। बैठक में कमेटी के सदस्यों ने अपने सुझाव दिए और सभी ने इस महामारी से निपटने के लिए हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया।