{"_id":"65aaec35a9573ea82e0b244d","slug":"congress-aap-and-jjp-workers-including-bantaram-who-was-a-two-time-mla-joined-bjp-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-8575-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दो बार विधायक रह चुके बंताराम सहित कांग्रेस, आप और जेजेपी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दो बार विधायक रह चुके बंताराम सहित कांग्रेस, आप और जेजेपी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। रादौर से दो बार विधायक रह चुके आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बंताराम वाल्मीकि, शाहबाद नगरपालिका चेयरमैन गुलशन क्वात्रा, कांग्रेस बैकवर्ड सैल हरियाणा के पूर्व चेयरमैन एवं पूर्व युवा कांग्रेस महासचिव व पूर्व कांग्रेस प्रदेश सचिव बहादुर राणा सहित इनेलो, जजपा से जुड़े करीब 100 से अधिक नेताओं ने भाजपा का दामन थामा।
पार्टी कार्यालय पंचकमल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने इन सभी को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में ज्वाइन करवाया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पार्टी की रीति-नीति के बारे में कहा कि भाजपा पहले देश फिर पार्टी और फिर कार्यकर्ता के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है। उन्हें उम्मीद है कि भाजपा ज्वाइन करने वाले सभी कार्यकर्ता इस सिद्धांत पर चलकर देश और पार्टी की सेवा करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने भी भाजपा ज्वाइन करने वाले सभी नेताओं को पूरा मान-सम्मान देने की बात कही।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा व तीनों महामंत्री मोहन लाल बड़ौली, डा. अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पुनिया, विधायक सुभाष सुधा, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्व विधायक लतिका शर्मा आदि उपस्थित रहे।