फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Concluding: Youth Preneur Camp at Morni aims to provide employment to youth : Mukesh Gaur

समापन: मोरनी में यूथ प्रेन्योर कैंप का उद्देश्य युवाओं को रोजगार प्रदान करना है : मुकेश गौड़

Tue, 25 Jan 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Concluding: Youth Preneur Camp at Morni aims to provide employment to youth : Mukesh Gaur
मोरनी। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा मोरनी नेचर कैंप (भूड़ी) में आयोजित 10 दिवसीय यूथ प्रेन्योर कैंप का समापन हरियाणा युवा आयोग के चेयरमैन मुकेश गौड़ ने किया। इस मौके पर खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के संयुक्त निदेशक अर्जुन अवार्डी सुनीता शर्मा, कैंप के नोडल ऑफिसर जोगेंद्र कुमार और राम कुमार भी मौजूद रहे। इस मौके पर मुकेश गौड़ ने कहा कि इस 10 दिवसीय कैंप का उद्देश्य युवाओं को होम स्टे योजना का लाभ प्रदान करना है। इसके साथ-साथ स्थानीय स्तर पर ही युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। 10 दिवसीय प्रशिक्षण के बाद बच्चे होम स्टे की योजना से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि होम स्टे से जुड़ने के लिए युवाओं को सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा, तकि वे अपना रोजगार स्थापित कर सकें। उन्होंने बताया कि मोरनी के 10 बच्चों को टिक्कर ताल में जेट स्कूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें बैंक के माध्यम से जेट स्कूटर लेने के लिए सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा, ताकि वे अपना रोजगार स्थापित कर सकें। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के निदेशक पंकज नैन की देखरेख में 10 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी राम कुमार, निदेशालय खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के अभिजीत, बलदेव सिंह, सुमित कुमार, बलवान, डॉ. ओम प्रकाश कादयान, श्रवण सिंह, भीम सिंह, प्रेम चौटाला, संदीप कुमार और पवन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed