फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Complete construction work in stipulated time, laxity cannot be tolerated: Dushyant

तय समय में पूरी हों परियोजनाएं, ढिलाई नहीं होगी बर्दास्त ः डिप्टी सीएम

Fri, 24 Dec 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Complete construction work in stipulated time, laxity cannot be tolerated: Dushyant
चंडीगढ़। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विधानसभा-सत्र के तुरंत बाद अधिकारियों की बैठक बुलाकर निर्देश दिए हैं कि परियोजनाओं को तय समय पर पूरा करें। ढिलाई किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उन परियोजनाओं पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए जो सत्र के दौरान सदस्यों द्वारा उठाए गए थे।
विज्ञापन

वीरवार को नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों के अलावा अन्य निर्माण कार्यों से संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, एडवाइजर विकास गुप्ता, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के प्रबंध निदेशक टीएल सत्यप्रकाश समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

हिसार में बन रहे महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा को लेकर अधिकारियों ने बताया कि हवाई अड्डा की फैंसिंग व अन्य कार्य शुरू हो चुके हैं। हवाई अड्डा के बीच में आ रहे तलवंडी राणा-हिसार मार्ग की भी वैकल्पिक व्यवस्था कर ली गई है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि तलवंडी राणा से हिसार-दिल्ली रोड तक नया हाईवे बनाया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया चल रही है। इस हाईवे के बनने से सिरसा से दिल्ली वाया हिसार तथा चंडीगढ़ से हिसार कैंट की तरफ जाने वालों को लाभ होगा। साथ ही तलवंडी राणा, धांसु तथा मिजापुर गांव को भी एक नया हाईवे मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2022 में एलिवेटेड रोड पर काम होगा शुरू
दुष्यंत चौटाला ने हिसार शहर में बनने वाले एलिवेटेड रोड बनाने का नक्शा देखा और अधिकारियों से रोड की लंबाई-चौड़ाई और एंट्री-एग्जिट प्वाइंट के बारे में विस्तार से चर्चा की। एलिवेटेड रोड की लंबाई करीब 9 किलोमीटर होगी। यह सिरसा से हिसार की तरफ से शहर में एंट्री के साथ ही एलिवेटेड रोड शुरू हो जाएगा जो कि शहर के बस स्टैंड, नागोरी गेट, राजगढ़ रोड, टाउन पार्क डाबड़ा चौक, जिंदल चौक होते हुए जिंदल पुल तक बनेगा। एलिवेटेड रोड को सेक्टर-14 के बाद डाउन-टर्न किया जाएगा। इस रोड पर शहर के मुख्य जंक्शनों पर पांच-छह एंट्री-एग्जिट प्वाइंट बनाए जाएंगे। डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्ष 2022 में हिसार में हर हाल में एलिवेटेड रोड का काम शुरू कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed