फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   compitition in panchkula, state compitition, cultarl activities

राज्यस्तरीय कौशल विषयों की प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 16 Jan 2020 09:15 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
compitition in panchkula, state compitition, cultarl activities
राजकीय संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-20 में कौशल विषयों पर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में प्रदेश के 22 जिलों के करीब 1135 छात्र-छात्राओं और वोकेशनल अध्यापक-अध्यापिकाओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा राज्य परियोजना निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। हरियाणा राज्य परियोजना निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2012-13 में एक छोटी सी शुरूआत हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा मानव संसाधन मंत्रालय के सहयोग से देश भर में सबसे पहले की गई। जो आज एक विराट वृक्ष का रूप धारण कर चुका है।
विज्ञापन

अतिरिक्त जिला उपायुक्त एवं चेयरमैन समग्र शिक्षा जिला पंचकूला मनिता मलिक, संयुक्त निदेशक प्रोग्राम मैनेजर सावित्री सिहाग, हरियाणा राज्य शिक्षा परियोजना परिषद के उप निदेशक उर्मिल रोहिला, जिला शिक्षा अधिकारी निरुपमा कुश, जिला परियोजना अधिकारी सुनीता नैन, हरियाणा के विभिन्न जिलों से जिला परियोजना अधिकारी, पंचकूला सहित अन्य खंड के शिक्षाधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर राज्य परियोजना अधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता ने सभी जजों को स्मृति चिह्न देकर उनका मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

यह रहे परिणाम
ब्यूटी एंड वेलनेस स्किल में प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहतक, दूसरा स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओल्ड मंडी फरीदाबाद, तृतीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पानीपत व सांत्वना पुरस्कार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर -6 ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एग्रीकल्चर स्किल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूंह, तिलपत फरीदाबाद, रामगढ़ पंचकूला व घिमाना जींद ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
विजन टेक्नीशियन स्किल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाबा लबाना कैथल, अनखीर फरीदाबाद, बरवासनी सोनीपत ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।
पेशेंट केयर असिस्टेंट स्किल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलवंडी राणा हिसार, मोहनपुर रेवाड़ी और नारनौल महेंद्रगढ़ ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान अर्जित किया।

ऍपरेल फैशन डिजाइनिंग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूवास भिवानी, धातन साहिब नरवाना, लोहारी झज्जर व धूकरा सिरसा संयुक्त तौर पर व गुढ़ा लाडवा कुरुक्षेत्र ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed