फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Compensation amount of Rs 6 crore distributed to the victims

Panchkula News: पीड़ितों को बांटी छह करोड़ की मुआवजा राशि

Fri, 14 Nov 2025 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Compensation amount of Rs 6 crore distributed to the victims
चंडीगढ़। वीरवार को कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने लहरागागा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित 280 निवासियों को 1.02 करोड़ रुपये के मुआवजा स्वीकृति पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए मंत्री गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के उन नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है जो बाढ़ या भारी वर्षा जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित हुए हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने पठानकोट के नरोट जैमल सिंह में विभिन्न गांवों के बाढ़ प्रभावित लोगों को 45 लाख रुपये की मुआवजा राशि वितरित की।
विज्ञापन

फिरोजपुर में विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने बंडाला गांव में 732 बाढ़ प्रभावित परिवारों को 4.85 करोड़ रुपये के मुआवजा स्वीकृति पत्र वितरित किए। आप हलका इंचार्ज एडवोकेट हरसिमरन सिंह ने भुल्लथ (कपूरथला) क्षेत्र के प्रभावित परिवारों को 7.20 लाख रुपये के मुआवजा स्वीकृति पत्र सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed