फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   company robbed 62 lakh rupees from false purchasing of 240 AC

240 एसी खरीद के सौदे में ठगे 62 लाख रुपये

Wed, 11 Dec 2019 12:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
company robbed 62 lakh rupees from false purchasing of 240 AC
पंचकूला। सेक्टर -20 निवासी एवं कारोबारी सतबीर गोयल से मुंबई की एक कंपनी ने एयर कंडीशनर (एसी) खरीद के सौदे में 62 लाख रुपये की ठगी कर डाली। सतबीर गोयल के लगातार संपर्क करने के बावजूद भी न तो कंपनी के संचालकों ने उन्हें एसी की डिलिवरी पहुंचाई और न ही उनकी रकम लौटाई। सतबीर गोयल ने कुल 240 एसी खरीदने के लिए 62 लाख रुपये में सौदा किया था। इससे पहले वह आरोपियों से एसी खरीद का एक सौदा तीस लाख रुपये में कर चुके थे। आरोपियों ने इस सौदे के तहत उन्हें एसी पहुंचवा दिए थे। सतबीर गोयल ने अलग-अलग दो डिलिवरी के लिए जब 62 लाख रुपये में सौदा किया तो आरोपियों ने उन्हें डिलिवरी नहीं पहुंचाई। पहले तो आरोपी लंबे समय तक टाल मटोल करते रहे। कुछ समय बाद सतबीर गोयल को पता लगा कि आरोपी उनसे ठगी कर चुके हैं। शिकायत पर पंचकूला की सेक्टर 20 पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद मुंबई की अरिहंत इलेक्ट्रॉनिक के एक महिला समेत चार संचालकों पर धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों में मनोज सोलंकी, जीतू, धीरज और प्रीति नामक महिला शामिल है। फिलहाल पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बकौल पुलिस मामले की जांच की जारी है। उसके बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी पर फैसला लिया जाएगा। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उन्हें ई-मेल के माध्यम से बिल और अन्य प्रकार की जानकारी भी दी थी। पुलिस ने इस रिकॉर्ड को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed