फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Common people's cooperation is needed to eradicate dengue - Dr. Ramandeep Kaur

Panchkula News: डेंगू के खात्मे के लिए आम लोगों के सहयोग की आवश्यकता - डॉ. रमनदीप कौर

Thu, 30 Oct 2025 08:57 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 08:57 PM IST
विज्ञापन
Common people's cooperation is needed to eradicate dengue - Dr. Ramandeep Kaur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। स्वास्थ्य विभाग डेंगू की रोकथाम के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप कौर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें घरों, स्कूलों, दफ्तरों में जाकर डेंगू की जांच कर रही हैं।
टीमें आम जनता व विद्यार्थियों को इससे बचाव के बारे में जागरूक हर रही हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में ही पनपता है।जहां भी पानी सात दिन से ज्यादा रुका रहता है, वहां डेंगू के मच्छर पनप सकते हैं। डेंगू के मच्छर दिन में काटते हैं, इसलिए बच्चों को स्कूल जाते समय शरीर को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े पहनने चाहिए। उन्होंने जिले के आम लोगों से अपील की कि वे डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें ताकि डेंगू रोग को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूलों में बच्चों के लिए जागरूकता व्याख्यान, रैलियां और पोस्टर प्रदर्शन कर रही हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों और गांवों में, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को डेंगू से बचाव के बारे में जागरूक कर रहे हैं। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल तेजवरिंदर कौर और अन्य स्टाफ भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed