फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Commissioner did surprise inspection, surrounded by people and told their problems

Panchkula News: आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण, लोगों ने घेरकर बताईं अपनी समस्याएं

Sat, 27 May 2023 01:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Commissioner did surprise inspection, surrounded by people and told their problems
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। नगर निगम पंचकूला के नए आयुक्त सचिन गुप्ता शुक्रवार को सेक्टर 4 स्थित कार्यालय में लोगों को दी जा रही सुविधाओं का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। जैसे ही लोगों को पता चला कि आयुक्त यहां आए हैं, तो सभी अपनी समस्याएं लेकर उनके पास पहुंच गए। आयुक्त के समक्ष लोगों ने प्रापर्टी टैक्स, प्रापर्टी आईडी और बार-बार भरे हुए पुराने टैक्स को जोड़कर नए बिल भेजने जैसी समस्याएं रख दीं। लोगों की लाइनें अपनी टैक्स बिल की गलतियां ठीक करवाने के लिए लगी हुई थीं। कुछ लोगों ने बताया कि डोमिसाइल के लिए भी दस्तावेजों को तत्काल प्रमाणित ना करके बाद में आने के लिए कहा जाता है।
विज्ञापन

आयुक्त ने लोगों को दी जाने वाली सेवाओं का जायजा लिया। निगम आयुक्त ने सबसे पहले सामुदायिक सेवा केंद्र (सीएससी) का दौरा किया। सेक्टर 15 के संदीप कुमार ने बताया कि प्रापर्टी टैक्स में पिछला साल का बिल भी जोड़ दिया, जबकि वह पहले जमा करवा चुके हैं। सेक्टर 20 के योगेश कुमार ने बताया कि प्रापर्टी आइडी में गल्तियों की भरमार है। जो लोग किराए पर रह रहे हैं, उनके नाम पर ही प्रापर्टी आइडी बन दी है। सचिन गुप्ता ने ईओ आकाश कपूर को निर्देश दिए कि कोई भी पेमेंट जोकि काउंटर पर हो रही है, उसकी रसीद काट कर लोगों को अवश्य दें। आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई हो। यदि कोई सीनियर सिटीजन भी अपनी समस्या लेकर आए, तो उसका निर्धारित समय में समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर निगम का हेल्प लाइन नंबर 9696120120 भी डिस्प्ले होना चाहिए ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत इस नंबर पर दे सके। निगम आयुक्त ने काउंटर को 8 से बढ़ाकर 12 करने के निर्देश दिए और कहा कि हर काउंटर पर सभी सर्विसिस उपलब्ध होनी चाहिए। जनता की सेवा के लिए यदि कार्यालय में और कर्मचारियों की जरूरत पड़ी, तो इसके लिए और कर्मचारियों को लगाया जाएगा। सामुदायिक सुविधा केंद्र ( सीएफसी) में आनलाइन पेमेंट ली जाए, ताकि नगद का लेन देन कम से कम हो। उन्होंने ईओ आकाश कपूर से कहा कि प्रापर्टी आईडी, मैरिज रजिस्ट्रेशन, डेथ सर्टिफिकेट, बर्थ सर्टिफिकेट आदि कामों की लंबित रिपोर्ट हर सप्ताह भेजें। सचिन गुप्ता ने कहा कि सभी अधिकारी अब तक के कामों की रिपोर्ट दाखिल करें। सचिन गुप्ता ने कहा कि सप्ताह में एक बार संयुक्त आयुक्त या उप निगम आयुक्त को सेक्टर 4 निगम कार्यालय में बैठने के लिए कहा, ताकि कर्मचारी सही ढंग से काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed