फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Colonel's wife's hand bag containing cash, jewelery and mobile stolen from train

Panchkula News: ट्रेन से कर्नल की पत्नी का नकदी, जेवर और मोबाइल रखा हुआ हैंड बैग चोरी

Wed, 28 Feb 2024 02:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Colonel's wife's hand bag containing cash, jewelery and mobile stolen from train
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। ट्रेन से झांसी जा रहीं कर्नल की पत्नी का हैंड बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। हैंड बैग में 14 हजार रुपये कैश, मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज थे। चंडीगढ़ जीआरपी मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, कर्नल सुरेश कुमार शुक्ल ने दी शिकायत में बताया कि वे कमांड अस्पताल चंडीमंदिर कैंट में बतौर कर्नल चिकित्सक कार्यरत हैं। वे 5 दिसंबर 2023 को पत्नी के साथ झांसी जाने के लिए रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ से यशवंतपुर एक्सप्रेस में सवार हुए थे। जब ट्रेन रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ से चली तो उनका सामान, बैग सभी सुरक्षित था। सुबह ट्रेन चलने के बाद वे सो गए।

उनकी पत्नी जाग रही थी। कुछ समय बाद वे भी सो गईं। जब ट्रेन अंबाला से चली तो कुछ समय बाद उनकी पत्नी की आंखें खुल गईं। उनकी पत्नी ने देखा कि उनका हैंड बैग गायब था। कोई उनका हैंड बैग चोरी कर फरार हो गया था। बैग में 14 हजार रुपये, एक सोने की चेन, एक सोने का पेंडल, कान की बाली सोने की बाली, एक मोबाइल फोन व जरूरी दस्तावेज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed