{"_id":"67eaff5bc6b3f7f6660f3ea0","slug":"college-barwalas-principal-dr-hemant-verma-retired-panchkula-news-c-87-1-spkl1034-121051-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: महाविद्यालय बरवाला के प्रिंसिपल डॉ हेमंत वर्मा हुए सेवानिवृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: महाविद्यालय बरवाला के प्रिंसिपल डॉ हेमंत वर्मा हुए सेवानिवृत
विज्ञापन
बरवाला। राजकीय महाविद्यालय बरवाला में प्रिंसिपल डॉ हेमंत वर्मा के सेवानिवृत्त होने पर एक विदाई पार्टी समारोह का आयोजन किया गया। उनके स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ की ओर से उन्हें भावभीनी विदाई पार्टी दी गई और उनके आगामी जीवन के लिए अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
प्रिंसिपल डॉ हेमंत वर्मा ने इस विदाई समारोह के दौरान अपने संबोधन में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं गैर शिक्षण स्टाफ की प्रशंसा की। कहा कि सभी ने एक टीम के रूप में कार्य किया है और उनकी अपेक्षाओं पर खड़ा उतरते हुए इस महाविद्यालय को बुलंदी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर डॉ. हेमंत वर्मा की पत्नी सारिका व परिवार के अन्य सदस्यों सहित महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग पंचकूला के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न महाविद्यालय के सेवानिवृत एवं वर्तमान प्रिंसिपल भी उपस्थित रहे।